Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

आलमपुर जाफराबाद में आवारा गौवंश का डेरा

आवारा पशुओं से तंग किसानों की परेशानी को लेकर हुकूमत और हाकिम आंखें मूंदे बैठे हैं, लेकिन यह मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। यही वजह रही कि फसलों की रखवाली से परेशान किसानों ने वो रास्ता अपनाया, जिसकी वजह से एक ब्लॉक में कामकाज ठप हो गया। ऐसा उत्तरप्रदेश के बरेली जिले के आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में हुआ। आवारा पशुओं को घेरकर किसानों ने उन्हें ब्लॉक के अंदर दाखिल कर दिया और खरी खोटी सुनाते हुए ब्लॉक में ताले भी डाल दिए।(cattle camp Alampur Jaffrabad)

खबर बीडीओ के पास भी पहुंची, लेकिन वो समस्या सुलझाने नहीं आए। इस मामले की इंडस न्यूज ने पड़ताल की तो कुछ अलग कहानी सामने आई। कहने को तो सरकारी आंकड़े इतना ही कह रहे हैं कि जिले में दस हजार के आसपास ही आवारा पशु हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि जब कोई देहात क्षेत्र से जुड़ा चुनाव आता है तो आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की करतबबाजी दिखाई जाती है और चुनाव निपटते ही गोशाला खाली और आवारा पशु फिर खेतों में नजर आने लगते हैं।(cattle camp Alampur Jaffrabad)


इसे भी पढ़ें : सुप्रीमकोर्ट ने खारिज की याचिका, सामूहिक दुष्कर्म-नरसंहार देखने वाली बिलकिस बानो नहीं ‘इरिटेट’


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent