Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

Lotus मैनेजमेंट कॉलेज के चेयरमैन को स्टूडेंट ने गोली मारी

बरेली। कॉलेज कैंपस के अंदर मोबाइल फोन लाने को लेकर लगे प्रतिबंध नाराज चल रहे एक छात्र ने अपने कॉलेज के मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग (Watch on Facebook) कर दी, इस हमले में मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है दिनदहाड़े कॉलेज कैंपस में गोली चलने से हड़कंप मच गया। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौका पाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम पुलिस को मौके पर पहुंच गई मामले की पड़ताल शुरू कर दी। (Lotus Management College)

 

फरीदपुर थाना क्षेत्र के पास लोटस इंस्टिट्यूट में बी फार्मा कर रहे छात्र श्रेष्ठ सैनी का कॉलेज के मालिक से मोबाइल फोन कॉलेज में लाने को लेकर विवाद हो गया जिसको लेकर आज श्रेष्ठ सैनी ने लगभग 1:30 के समय इंस्टिट्यूट के मालिक अभिषेक अग्रवाल को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपी छात्र मौका पाकर फरार हो गया। घायल इंस्टीट्यूट के मालिक को भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी छात्र थाना प्रेम नगर का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसे रेस्टिकेट कर दिया गया था। जिस कारण उसने कॉलेज के प्रबंधक पर आज जानलेवा हमला किया है। इस बारे में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया जल्दी आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस जांच में जुटी हुई है। (Lotus Management College)

जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र बी फार्मा तृतीय वर्ष का है। कॉलेज में छात्रों के मोबाइल फोन आने पर प्रतिबंध लगा है। वहीं, जिस छात्र के पास मोबाइल पकड़ा जाता है, उस पर 700 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। आरोपी छात्र के पास पिछले दिनों भी मोबाइल पकड़ा गया। आज मंगलवार को भी आरोपी छात्र मोबाइल लेकर आया। मोबाइल पकड़े जाने को लेकर हुए विवाद में छात्र द्वारा तमंचे से कक्ष में जाकर गोली मारने की बात सामने आई है। (Lotus Management College)


यह भी पढ़ें: ट्रांसवर्स माईलाइटिस के पीड़ित करीना का अब इलाज करा रही झारखंड सरकार

(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।)

Related Articles

Recent