Indus News TV Live

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का 106 साल की उम्र में निधन

भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का 106 साल की उम्र में निधन हो गया। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक ने श्‍याम सरन नेगी के न‍िधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। (Shyam Sharan Negi dies)

श्याम सरन नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुआ था, उन्होंने दो द‍िन पहले ही पोस्‍टल बैलेट के जर‍िए व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए वोट डाला था। नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में मतदान किया था जोकि देश का पहला चुनाव था और 1951 से लेकर आज तक वह लगातार वोट डालते आए हैं। 106 साल के श्याम शरण नेगी ने हाल ही में 34वीं बार मतदान किया था।

आयोग ने कहा, वह न केवल स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता थे, बल्कि लोकतंत्र में असाधारण आस्था रखने वाले व्यक्ति थे। आयोग ने कहा कि उन्होंने लाखों लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया, विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मंडी के सुंदरनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी को भी याद किया. (Shyam Sharan Negi dies)

उन्होंने कहा कि श्याम सरन नेगी जी ने निधन से पहले वोटिंग के प्रति अपना कर्तव्य निभाया, जो हर नागरिक को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी. इसके अलावा उन्होंने लोगों से 12 नवंबर को बीजेपी के नाम पर मतदान करने की अपील भी की. (Shyam Sharan Negi dies)

आज़ाद भारत के पहले मतदाता, जिन्होंने देश को स्वतंत्र आसमान में पहली सांस लेते देखा था, और आखिरी समय तक अपना कर्त्तव्य निभाने से कभी नहीं चुके, आज 5 नवंबर 2022 को उनका निधन हो गया, नेगी जी हमें सदा देश के प्रति हमारे दायित्व की याद दिलाएंगे। (Shyam Sharan Negi dies)


इसे भी पढ़ें : कौन थे सज्जाद ज़हीर, जिनकी बदौलत भारतीय साहित्य की दुनिया में क्रांति हुई


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)

Related Articles

Recent