Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

BOB के 116वें स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर

बरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा 20 जुलाई को अपना 116वां स्थापना दिवस मना रहा है, जिसके तहत बैंक अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु कई जनहितकारी कार्य करवा रहा है। इसकी कड़ी में बरेली अंचल कार्यालय ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान करके की। (Foundation Day Of BOB)

सोमवार को बरेली अंचल कार्यालय के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बैंक के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आईएमए ब्लड बैंक को रक्तदान दिया।

इसके साथ ही 20 जुलाई को बैंक के स्थापना दिवस पर बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरुक किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु पौधरोपण का कार्यक्रम भी रखा गया है। (Foundation Day Of BOB)

इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक व बरेली अंचल प्रमुख एम अनिल, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार, अभय कुमार अग्रवाल, बरेली सिटी प्रमुख संदीप कुमार के अलावा सभी स्टाफ उपस्थित रहा।


यह भी पढ़ें: ट्रांसवर्स माईलाइटिस के पीड़ित करीना का अब इलाज करा रही झारखंड सरकार

(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।)

 

Related Articles

Recent