योगी सरकार जीरो टोलरेंस की नीति अपनाकर अपराध के खात्मे की बात कर रही है, लेकिन अपराधी फिर भी बाज नहीं आ रहे। ऊपर से पुलिस का रवैया भी सरकार की नीति के उलट अपराध खत्म करने की जगह छुपाने का हो जाए तो आम लोगों का तो कानून व्यवस्था से भरोसा ही उठ जाएगा। (Robbery Daylight In Baheri)
इस बात का जीगा जागता उदाहरण बना उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में उत्तराखंड बॉर्डर से सटा बहेड़ी शहर, जो तहसील मुख्यालय भी है। इस शहर के आसपास कई राइस मिलें हैं, जहां इन दिनों धान खरीद के बाद धान की खेप आ रही है और वहां से चावल और धान की खेप दूसरी जगहों के लिए भी जा रही है।
इसी सिलसिले में राजस्थान के टोंक से ट्रक लेकर ड्राइवर और क्लीनर स्टार राइस मिल पहुंचे थे और उनको जादू टोना दिखाकर लूट लिया गया।
ट्रक ड्राइवर मनराज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 14 अक्टूबर को सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे चार लोग ट्रक के पास आए और डरा धमकाकर जेब में रखे 1500 रुपए, सिम समेत दो मोबाइल फोन के साथ ही इंडसइंड बैंक अकाउंट के एटीएम को लूट लिया। बाद में एटीएम से लुटेरों ने दस-दस हजार रुपए करके 50 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। (Robbery Daylight In Baheri)
इस पूरे घटनाक्रम को ट्रक ड्राइवर ने एक वीडियो में भी बताया है, जिसमें यह भी स्पष्ट किया है कि पहले जादू टोना दिखाकर जाल में फंसाया गया और फिर धमकाकर सामान क्लीनर के सुपुर्द कराया और फिर क्लीनर को पीटकर सब छीन लिया, एटीएम का पासवर्ड भी इस तरह लिया गया।
इस बाबत तहरीर देने के बाद बहेड़ी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। (Robbery Daylight In Baheri)
शाम के समय INDUS NEWS 24X7 द्वारा घटनाक्रम के बारे में पड़ताल करने पर बहेड़ी थाना प्रभारी ने कहा, ‘लूट नहीं हुई हुई है, टप्पेबाजी हुई है, मामले की जांच चल रही है’।
थाना प्रभारी के बयान के बाद इस मामले में INDUS NEWS 24X7 से पुलिस अधीधक ग्रामीण क्षेत्र ने कहा, ‘मामले की अभी तक कोई जानकारी नहीं, बहेड़ी थाने से पता करके स्थिति को स्प्ष्ट किया जाएगा’।
(आप हमें फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं)


