Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

सोम शिक्षक महासभा प्रांतीय सम्मेलन बरेली में आठ प्रस्ताव पास हुए

बरेली। सोम शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन संजय कम्युनिटी हॉल में चल रहा है आज दिनांक 23.12.2023 को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर विनय ऋषिवाल रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली एवं चंद्रभान सिंह गंगवार रहे। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री डॉ बृजेश कुमार भारती ने संबोधित किया। आज सम्मेलन में आठ प्रमुख प्रस्ताव पास किए गए। (Teachers Conference in Bareilly)

1. चयन बोर्ड की धारा 21, 18 और 12 को पुन स्थापित करना।

2. 1 अप्रैल 2005 बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन

3. प्रधानाचार्य के पदों में आरक्षण की व्यवस्था

4. विद्यालयों का राजकीय कारण

5.आरक्षित वर्ग के अध्यापक को कर्मचारी के पदों को भरना

6. सभी माध्यमिक शिक्षकों को राजकीय शिक्षकों की भांति चिकित्सा सुविधा

7. वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन वितरण अधिनियम 1971 से आच्छादित करना

8. मूल्यांकन पारिश्रमिक एवं परीक्षा ड्यूटी का परिश्रम सीबीएसई बोर्ड के बराबर किया जाए

कार्यक्रम को डॉ राजेंद्र कुमार गंगवार ने संबोधित किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। डॉक्टर छोटेलाल ने संगठन की उपलब्धियां बतायीं। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे बरेली मंडल के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन जयपाल शास्त्री ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुंदर दास शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी महेंद्र कुमार गंगवार, डॉ मेहरबान सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, तेज प्रकाश, अमर सिंह, जलज सक्सेना, आलोक कुमार गंगवार, जिला महामंत्री, अशोक कुमार गंगवार, मंडल महामंत्री, डॉ अनिल आनंद, भानु प्रताप सिंह, संजय कुमार कश्यप, मुकेश कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे। (Teachers Conference in Bareilly)


यह भी पढ़ें: ‘कलीमुद्दीन भविष्य के विधायक’ – सपा महानगर अध्यक्ष


यह भी पढ़ें: उर्दू अकादमी बरेली कॉलेज में करेगी सात दिवसीय बुनियादी उर्दू प्रशिक्षण कार्यक्रम


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent