Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली मर्चेन्ट एसोसियेशन में भारी रोष, व्यापारी जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन

बरेली। मर्चेन्ट एसोसियेशन के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक एसोसियेशन के सरंक्षक ज़फ़र बेग और महानगर अध्यक्ष राजीव ऐरन के नेतृत्व में शहामतगंज कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। व्यापारियों की समस्याओं को उठाना बैठक का मुख्य उद्देश्य था। (Huge Anger in Bareilly Merchant)

बैठक में संरक्षक ज़फ़र बेग ने कहा कि बरेली शहर में व्यापारियों का पॉलिथीन के नाम पर शोषण किया जा रहा है। पिछले एक माह से पॉलिथीन बैग के नाम पर समस्त व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। पॉलिथीन के नाम पर विभागीय कर्मचारी सुबह से शाम तक मार्केट में डेरा डाले हुये हैं और बच्चों और मुखबिरों के द्वारा दुकानों पर पालीथीन मांगी जा रही है। किसी के पास एक भी थैली निकलती है टीम आकर उसका शोषण कर रही है और उन्हें डरा धमकाकर रूपये मांगे जा रहे हैं, जिससे बरेली शहर में व्यापार को बड़ी हानि हो रही है और व्यापारी परेशान हो रहा है। पूरा दिन दुकानदार डर कर व्यापार कर रहा है, कौन एक पॉलिथीन बैग रख जाये और कौन इसकी वीडियो बना ले, इस डर ने व्यापार चौपट कर दिया है।

एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष राजीव ऐरन ने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर 6 साल पुराने नोटिस, निगम के द्वारा दुकानों पर टैक्स के नोटिस, पॉलिथीन बैग को लेकर शोषण, फूड विभाग के द्वारा लगातार आघोषित कार्यवाही करके उनका शोषण और दोहन किया जा रहा है। (Huge Anger in Bareilly Merchant)

बैठक में एसोसियेशन के उपाध्यक्ष कैसर रज़ा, गिरधर खट्टर, दिनेश मामनानी, विजय कुमार और शिबली खान ने कहा कि पॉलिथीन के नाम पर नगर निगम ने व्यापार बिल्कुल ठप कर दिया है। पन्नी का विकल्प निगम प्रशासन के पास नहीं है, निगम द्वारा जिस पेपर बैग विकल्प की बात हो रही है वह बहुत महंगा है जो व्यापारी 10 से 20 रूपये का सामान बेचेगा वह पेपर बैग देकर व्यापार नहीं कर सकता।

बैठक में तय किया गया अगले सप्ताह कमिश्नर/जिलाधिकारी से व्यापारियों और जनहित से सम्बन्धित समस्याओ के लिये व्यापारी मिलेगें और प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री को व्यापारियों से सम्बन्धित ज्ञापन भी देगें। (Huge Anger in Bareilly Merchant)

बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक ज़फ़र बेग, महानगर अध्यक्ष राजीव ऐरन, कैसर रज़ा, गिरधर खट्टर, दिनेश मामनानी, रिजवान नियाजी, राम अरोरा, शिबली खान, आलमगिरी गंज प्रभारी के.के. वर्मा, विजय कुमार, पुराना शहर प्रभारी बबलू जाफरी, त्रिलोक, हाजी मुनीफ, जोगेन्द्र कुमार, वसीम खान, आदि शामिल हुये।

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent