Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

देश भर में ऑटो, बस और ट्रक चालक हड़ताल पर, मोटर एक्ट कानून संशोधन का कर रहे विरोध

अलीगढ़। केन्द्र सरकार द्वारा किए गए मोटर एक्ट कानून संशोधन को लेकर वाहन चालक एवं ट्रक, बस ऑपरेटर चिंतित हैं, पूरे देश में वाहन चालक इसका विरोध कर रहे हैं। इस संशोधन के विरोध में सनराइज टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय पुराना छर्रा अड्डा नौरंगाबाद पुल के नीचे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान राजेश सैनी ने कहा कि सरकार का रवैया ट्रांसपोर्टर एवं चालकों के हित में नहीं है, पहले ही कानून में खामियां थीं अब नया कानून लागू कर दुर्घटना होने पर 7 लाख का जुर्माना तथा 10 साल की सजा का प्रावधान रखा गया है, यह नया कानून पूर्ण तरीके से चालक व ऑपरेटर के विरुद्ध है। (Drivers Strike Across Country)

वार्ता में कहा कि ऐसे कानून लाकर सरकार देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है उन्होंने यह भी कहा कि जब दुर्घटना घटित होती है उस समय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिलता है ऐसी स्थिति में यदि जनता के हाथ चालक लग जाएगा तो जनता उसकी मॉब लीचिंग कर मौके पर ही हत्या कर देगी, इस प्रकार की पूर्व में भी तमाम घटनाएं घटित हुई है जहां चालकों को भीड़ में लॉन्चिंग कर मौत के घाट उतार दिया है। (Drivers Strike Across Country)

राजेश सैनी ने आगे कहा कि इस कानून संसोधन को सरकार यदि 3 दिन के अंदर वापस ले अन्यथा आंदोलन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। प्रेस वार्ता में राजेश सैनी, जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह, रवि कुमार, राजेंद्र शर्मा, मनीष कुमार, पप्पू सिंह, वेद प्रकाश, नरेश गुप्ता, आकाश कुमार, दिनेश यादव, रामू सिंह, बच्चू सिंह, राजकुमार सिंह, कांति यादव, राहुल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: ‘कलीमुद्दीन भविष्य के विधायक’ – सपा महानगर अध्यक्ष


यह भी पढ़ें: उर्दू अकादमी बरेली कॉलेज में करेगी सात दिवसीय बुनियादी उर्दू प्रशिक्षण कार्यक्रम


यह भी पढ़ें: सोम शिक्षक महासभा प्रांतीय सम्मेलन बरेली में आठ प्रस्ताव पास हुए

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent