Indus News TV Live

Monday, March 9, 2026
spot_img

बरेली पहुंची भंते सुमित रत्न की संविधान जागरूकता रथयात्रा, हज़ारों लोगों ने किया स्वागत

बरेलीl कल भंते सुमित रतन की संविधान जागरूकता रथयात्रा बरेली पहुँच गयी, आज बरेली की पंचशील नगर कॉलोनी पर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन, अखिल भारतीय बौद्ध महासभा सहित तमाम संगठनों व लोगों द्वारा फूल-मालाओं से व फ़ूलों की वर्षा कर, संविधान रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गयाl

संविधान रथयात्रा के संयोजक भंते सुमित रत्न ने सर्वप्रथम पंचशील कॉलोनी में स्थित तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा इसी प्रकार अम्बेडकर पार्क में डॉo भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया, भंते सुमित की उपस्थिति में सभी लोगों ने भी पुष्प अर्पित किये। इसी अम्बेडकर पार्क में एक जनसभा का आयोजन हुआ जिसको संविधान रथयात्रा के संयोजक भंते सुमित रत्न ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका संविधान जागरूकता रथ भारतवर्ष में क्रमिक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, संविधान की प्रति प्रत्येक घर तक पहुचे इसके लिए समस्त नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और लिखित संविधान है, संविधान हमें स्वतंत्रता, स्वाभिमान व गर्व से जीने का हक- अधिकार देता हैl उन्होंने भारत का संविधान की महत्त्वता, विशेषता एवं आवश्यकता को विस्तार से समझाया। उपस्थित सभी लोगों से भारत के संविधान को सुरक्षित व संरक्षित रखने का, गहन अध्ययन करने का संकल्प लिया।

भारतीय संविधान भारत राष्ट्र का अभियान है, हम सभी भारतीय नागरिकों का स्वाभिमान है l हम सभी को तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर, सम्राट अशोक महान के शासन-प्रशासन पर और डॉo भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व धार्मिक विचारों पर अमल करना चाहिए तब भारत राष्ट्र पुनः अखण्ड भारत और एक विकसित राष्ट्र बन सकेगा। हमें भारत की प्राचीन शैक्षिक व बौद्धिक संस्कृति, एतिहासिक धरोहर और पुरातात्विक विरासत पर गर्व है | भारत के प्राचीन काल के विश्व स्तरीय उच्च शैक्षिक केन्द्र नालंदा विश्वविद्यालय, तक्षशिला विश्वविद्यालय, ओदंतपुरी विश्वविधालय एवं विक्रमशिला विश्वविद्यालय में पूरी दुनियां से छात्र- नौजवान शिक्षा ग्रहण करने आते थे l

यहां उच्च कोटि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती थी। उक्त कार्यक्रम में कौमी एकता संगठन के महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद मियाँ, पवन कालरा, चन्द्रगुप्त मौर्य, सैफी उल्ला अंसारी, अखिल भारतीय बौद्ध महासभा से बृज लाल बौद्ध, वेद प्रकाश बाल्मीकि, आचार्य बालक राम बौद्ध, सुरेन्द्र सोनकर, गोवर्धन आर्य, चेतराम बौद्ध, प्रताप सिंह एडवोकेट, धीर सिंह बौद्ध, ओमप्रकाश, चंद्रसेन गौतम, आरoकेo दिवाकर, इतवारी लाल बौद्ध, सर्वलोकहित समाज पार्टी के रामअवतार मौर्य, सम्राट अशोक क्लब से जिलाध्यक्ष प्रेमराज मौर्य, मण्डल प्रभारी वी0डी0 मौर्य, बौद्ध आचार्य उमाशंकर शाक्य, अशोक महान सेवा संघ से मुन्ना लाल मौर्य, अभिषेक मौर्य, अति पिछड़ा दलित सामाजिक संस्था से राम प्रकाश ठाकुर, संजीव कुमार मौर्य, धनुष पाल गौतम, बाबू राम गौतम, मोहन लाल बौद्ध, ऊषा किरण, वीना गौतम आदि तमाम संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने संविधान जागरूकता रथयात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कियाl

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष


यह भी पढ़ें: ‘कलीमुद्दीन भविष्य के विधायक’ – सपा महानगर अध्यक्ष


यह भी पढ़ें: उर्दू अकादमी बरेली कॉलेज में करेगी सात दिवसीय बुनियादी उर्दू प्रशिक्षण कार्यक्रम



 

 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent