Indus News TV Live

Sunday, March 8, 2026
spot_img

बरेली: मौर्य विकास संस्था ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती, 20 महिलाओं को मिला विशेष सम्मान

बरेली। मौर्य विकास संस्था द्वारा आज राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले जी की जयंती, मौर्य छात्रावास, बरेली में मनाई गई। राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले जी के जयंती कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। (Maurya Vikas Sanstha celebrated Mata Savitri Phule Jayanti)
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बिंदू रानी सक्सेना रहीं उन्होंने बताया कि राष्ट्रमाता साबित्री बाई फुले जी का जन्म 03 जनवरी 1831 को नवगांव बॉम्बे में हुआ था। राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले जी को देश की पहली महिला शिक्षका होने का उन्हें गौरव उनको प्राप्त है, उन्होंने महिलाओं का पहला स्कूल खोलकर नारी उत्थान का कार्य किया और सामाजिक क्रांति ज्योति कहलायीं।

महिलाओं की जागरूकता एवं व्यापक सामाजिक सुधार के लिए उन्होंने अपने पति राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना की। देश में फैली भयानक प्लेग बीमारी में उन्होंने अपना सेवा कार्य नहीं छोड़ा जिससे वे स्वयं प्लेग की चपेट में आ गईं और 10 मार्च 1894 को उनका देहांत हो गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली-मुरादाबाद मंडल की उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो (डॉ) सन्ध्या रानी शाक्य रहीं, उन्होंने नारी शिक्षा के प्रसार पर बल दिया, उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी बेटियों को खूब पढ़ाएं और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें।
मौर्य विकास संस्था के अध्यक्ष शिशुपाल मौर्य ने बताया कि संस्था सदैव से नारी सशक्तिकरण एवं महिला विकास हेतु कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती रहती है। (Maurya Vikas Sanstha celebrated Mata Savitri Phule Jayanti)

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती राजेश्वरी मौर्य ने किया। सभासद चित्रा मिश्रा, सभासद बेनीपुर ने भी विचार व्यक्त किये। गीता मौर्य, प्रभा मौर्य, काकेश कुशवाहा, मंजू सिंह, बबली मौर्य, अनुपमा मौर्य, एड0 प्रेरणा सिंह मौर्य, अनुपम मौर्य, सविता मौर्य आदि सभी महिलाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम समापन उपरांत खिचड़ी भोज आयोजित हुआ। राजेश मौर्य, ज्ञानेश शाक्य, सर्वेश शाक्य, बनबारी लाल मौर्य एड0, दुर्गाप्रसाद मौर्य,टोन्डी लाल मौर्य, आकाश मौर्य, हेमंत मौर्य, सर्वेश मौर्य आदि का विशेष योगदान रहा।


यह भी पढ़ें: बरेली पहुंची भंते सुमित रत्न की संविधान जागरूकता रथयात्रा, हज़ारों लोगों ने किया स्वागत


यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष


यह भी पढ़ें: ‘कलीमुद्दीन भविष्य के विधायक’ – सपा महानगर अध्यक्ष


यह भी पढ़ें: उर्दू अकादमी बरेली कॉलेज में करेगी सात दिवसीय बुनियादी उर्दू प्रशिक्षण कार्यक्रम


 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent