Indus News TV Live

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

OBC आंदोलन के नायक, BSP नेता, पूर्व मंत्री पारस नाथ मौर्य का निधन, लखनऊ में ली अंतिम साँस

पिछड़े वर्ग में सामाजिक क्रांति की अलख जगाने वाले, पिछड़ों के सामाजिक राजनैतिक आंदोलन के नायक, बसपा के पूर्व मंत्री पारसनाथ मौर्य का आज 83 वर्ष की आयु में आज लखनऊ में निधन हो गया। 83 साल की उम्र में उन्होंने सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज जौनपुर में उनका अंतिम संस्कार परंपरागत भारतीय बौद्ध रीति रिवाज के अनुसार किया गया। (Former Minister Paras Nath Maurya Passed away)
पूर्व मंत्री पारसनाथ मौर्या तत्कालीन CM मायावती की सरकार में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थे। मायावती सरकार के सत्ता से हटने के बाद भी वह बसपा में ही बने रहे। इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री पारसनाथ मौर्य ने सपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ भी दलितों, पिछड़ों को जगाने में लंबे समय तक देश के विभिन्न प्रांतों में आंदोलन चलाया।
पारसनाथ मौर्य ने साल 1998 में जौनपुर संसदीय सीट से BSP के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। BJP से राजकेशर सिंह और SP से पारसनाथ यादव के खिलाफ वे प्रत्याशी थे। इस लोकसभा चुनाव में पारसनाथ यादव को जीत हासिल हुई थी। (Former Minister Paras Nath Maurya Passed away)

पूर्व मंत्री पारसनाथ मौर्य बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी के बेहद करीबी रहे, काशीराम जी के साथ बहुजन आंदोलन को लेकर प्रदेश में गए। उन्होंने मान्यवर कांशीराम जी के नाम पर एक इंटर कॉलेज भी बनाया।


यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रेलवे कर्मचारी


यह भी पढ़ें: मौर्य विकास संस्था बरेली ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती, 20 महिलाओं को मिला विशेष सम्मान


यह भी पढ़ें: बरेली पहुंची भंते सुमित रत्न की संविधान जागरूकता रथयात्रा, हज़ारों लोगों ने किया स्वागत


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent