बदायूँ : आज दिनांक 14 जनवरी 2024 को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी असरार अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने “मशाल जुलूस पदयात्रा” निकाली। मशाल जुलूस पदयात्रा बहेड़ी से चलकर बड़े सरकार, लाल पुल, गोपी चौक, लावेला होते हुए गांधी ग्राउंड स्थित बापू जी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा 14 जनवरी से राहुल गांधी जी ने “भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा” की शुरुआत की हैं जो मणिपुर से मुंबई तक करीब 6500 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में दलितों, गरीबों, वंचितों, शोषितों की आवाज को उठाना हैं। (The deprived voice have to be raised said Rahul Gandhi)
उन्होंने आगे कहा कि देश में न्याय यात्रा की शुरुआत की जा रही हैं। इसी यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस ने प्रांतीय आव्हान पर “मशाल जुलूस पदयात्रा” निकाली गई हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस जन हाथों में मशाल लिए प्रदेश के दलितों, गरीबों, वंचितों, शोषितों, मजलूमों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज को उठाने के लिए न्याय की आवाज उठाएंगे और राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा की शुरुआत का संदेश इस मशाल जुलूस के माध्यम से दे रहे है.
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा यात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की वैचारिक राष्ट्रीय राजनीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की “नफरत भरी विघटनकारी राजनीति” को लोकसभा चुनाव में परास्त कर पार्टी के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी सरकार बनवाएंगे पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला महासचिव गौरव सिंह राठौर महासचिव इगलास हुसैन, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली, महासचिव अकील अहमद ,सेवादल के अध्यक्ष हरीश कश्यप, रविंद्र कुमार ,सेवादल के उपाध्यक्ष रामचंद्र बाबा जी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।