Indus News TV Live

Tuesday, March 10, 2026
spot_img

बरेली: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

बरेली: समाजवादी पार्टी आंवला लोकसभा प्रभारी एवं बरेली सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के द्वारा आज मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज आंवला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बिथरी चैनपुर विधानसभा के देवचरा गांव के पास रामपुरा मोड़ पर किया गया। खिचड़ी भोज में हज़ारों की संख्या में ग्रामवासी एवं आसपास के लोग उपस्थित रहे। (Aonla Lok Sabha in-charge Agam Maurya organized Khichdi Bhoj)

खिचड़ी भोज के दौरान भोज के आयोजक आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने इंडस न्यूज़ को बताया कि आज खिचड़ी भोज आयोजित करने का उद्देश्य लोगों में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी भोज में सभी जाति वर्ग और धर्म के लोगों को बुलाया गया है एवं सभी धर्मों की बीच भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाना इस खिचड़ी भोज का मुख्य उद्देश्य है। आगे उन्होंने कहा की सभी वर्गों में भाईचारा उनके नेता अखिलेश यादव की एवं उनकी पार्टी की प्राथमिकता रही है।
अगम मौर्य का के खिचड़ी भोज को लोकसभा की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। २०२४ का लोकसभा चुनाव बहुत निकट है और अगम मौर्य लम्बे समय से आंवला लोकसभा में काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव के द्वारा उनपर भरोसा कर उनको आंवला लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। हज़ारों की संख्या में खिचड़ी भोज में आये लोगों की संख्या बता रही थी कि अगम मौर्य पूरी मेहनत के साथ काम कर रहे हैं और जनता भी पूरी तरह उनको समर्थन कर रही है। खिचड़ी भोज में आई भीड़ कितना वोट में तब्दील होती है यह तो समय ही बताएगा। (Aonla Lok Sabha in-charge Agam Maurya organized Khichdi Bhoj)

खिचड़ी भोज कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी बरेली के सभी बड़े नेता उपस्थित रहे। भोज के दौरान समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, प्रदेश महासचिव एवं बहेड़ी से मौजूदा विधायक अताउर्रहमान, पूर्व विधायक आर के शर्मा, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव एवं पूर्व बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

जिला संगठन से जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, अरविन्द यादव, रविंद्र यादव, संजीव यादव, प्रमोद यादव, आदेश यादव गुड्डू, सूरज यादव, इं. अनीस अहमद, मयंक शुक्ल मोंटी, राजेश पाराशरी, इंदरपाल यादव, आबिद अली, विजेंद्र सिंह, चमन सिंह, प्रेमपाल मौर्य, राधेश्याम मौर्य, ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो, राजेश यादव, कमल साहू, राहुल कश्यप, अशोक यादव, राजवीर यादव, भुवनेश यादव, नैमिषारण यादव, यशवीर यादव, अकबर अहमद डम्पी, मुनेश मौर्य आदि उपस्थित रहे (Aonla Lok Sabha in-charge Agam Maurya organized Khichdi Bhoj)


यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: जिला जज की मौजूदगी में संपन्न हुआ बरेली बार एसोसिएशन का शपथ समारोह

यह भी पढ़ें: ‘कलीमुद्दीन भविष्य के विधायक’ – सपा महानगर अध्यक्ष


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent