Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: EVM हटाने के लिए के वकीलों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, बैलट पेपर लाने की मांग

बरेली: ईवीएम हटाओ सयुक्त मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम और वीवी पैट मशीनों को चुनाव आयोग को तत्काल बंद करना चाहिए, जिससे चुनाव आयोग चुनाव को निष्पक्ष करा सके। अधिवक्ताओं ने कहा की केवल बैलट पेपर से ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संभव है। (Lawyers memorandum to Magistrate)
अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे ईवीएम हटाओ सयुक्त मोर्चा के श्यामवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि साफ्टवेयर के माध्यम से ईवीएम मशीनों में किस तरह से हेरा फेरी कर सकते कोई नहीं जानता, आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत ,जिला पंचायत और ग्राम प्रधानों के चुनाव के लिए एक समान ही वोटर लिस्ट होना चाहिए।

इस मौके पर एडवोकेट मोहमद अरशद खान, एडवोकेट अनुज कुमार, एडवोकेट शाहिद खान, एडवोकेट रमन सक्सेना ,एडवोकेट कौसर अली, एडवोकेट हिना इल्याश, एडवोकेट मो सलीम, एड मध्यम सक्सेना, एड प्रतिपाल सिंह, एड रोहित कुमार, एड गौरव शर्मा, एड प्रीति सिंह, एड मुकेश यादव, एड राजपाल सिंह, एड निजामुद्दीन, एड आसिफ, एड कमर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। (Lawyers memorandum to Magistrate)


यह भी पढ़ें: कांग्रेस आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर ने मांगे Aonla लोकसभा प्रत्याशी हेतु मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें: कल्चरल एसोसिएशन गणतंत्र दिवस पर ‘अखिल भारतीय महोत्सव’ का आयोजन करेगा, कार्यक्रम में एंट्री फ्री

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर

यह भी पढ़ें: अंबेडकर केंद्र पर समन संघ की विशाल संगीति आयोजित की गई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग


Related Articles

Recent