बरेली: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला समारोह समिति और ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संजय गाँधी कम्युनिटी सभागार में 34 वें अखिल भारतीय नृत्य, नाटय एवं संगीत समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बूगी जोन डांस एकेडमी, परी डांस एकेडमी, आर्य डांस एकेडमी आदि के बच्चों ने लोकनृत्य, गायन आदि की प्रस्तुतियां हुई। (All India Dance Festival)
शाम को दो नाटकों का मंचन हुआ। समन्वय सांस्कृतिक समिति की सुशील कुमार सिंह द्वारा लिखित और मानसी रावत द्वारा निर्देशित नाटक “सिंहासन खाली है” का शानदार मंचन हुआ। दूसरी प्रस्तुति प्रेमचंद्र द्वारा लिखित और सादिक खान द्वारा निर्देशित नाटक “बड़ा भाईसाहब” का मंचन हुआ।
कार्यक्रम में प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक संजीव अग्रवाल ने किया इसके साथ पूरन लाल लोधी, पवन अरोड़ा, डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. विनोद पागरानी रहे। द्वितीय सत्र का शुभारंभ माननीय महापौर उमेश गौतम ने किया साथ में उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, विशाल मल्होत्रा और पूर्व पार्षद राजू मिश्रा ने रहे। (All India Dance Festival)
तृतीय सत्र का शुभारंभ पूर्वमंत्री भगवत सरन ने किया इसके साथ सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, मयंक शुक्ला मोंटी, कलीम उद्दीन, रागनी अग्रवाल रहे। इसी क्रम में मातृशक्ति का सम्मान पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने किया। नाटक के पुरस्कार पंकज गंगवार और देवदत्त गंगवार ने दिये। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गोविंद सैनी, डॉ. सैय्यद सिराज, देवेन्द्र रावत, मनीष अग्रवाल नाइस, महबूब आलम, दिलशाद, पवन कालरा, प्रदीप मिश्रा, रोहित राकेश, हिमांशु सक्सेना, मोहम्मद नबी, मिराज, शमशाद, हरजीत कौर, इफ्फत सिराज, मोना श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें: EVM हटाने के लिए के वकीलों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, बैलट पेपर लाने की मांग
यह भी पढ़ें: कांग्रेस आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर ने मांगे Aonla लोकसभा प्रत्याशी हेतु मांगे आवेदन
यह भी पढ़ें: कल्चरल एसोसिएशन गणतंत्र दिवस पर ‘अखिल भारतीय महोत्सव’ का आयोजन करेगा, कार्यक्रम में एंट्री फ्री
यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर


