Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ़ इंडिया ने बुद्ध विहार में धम्म शिविर प्रशिक्षण का किया आयोजन

बरेली, 28 जनवरी 24: रविवार को दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा बुद्ध विहार अशरफ खां छावनी बरेली में धम्म शिविर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु प्रताप बौद्ध के द्वारा की गयीl कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बुद्ध वंदना भंते नागसेन के द्वारा संपन्न कराई गयी। धम्म प्रशिक्षक के रूप में कार्यक्रम में इंजी एस डी भास्कर उपस्थित रहे। इंजी एस डी भास्कर दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ़ इंडिया के ट्रस्टी के साथ उत्तर भारत के प्रभारी भी हैंl

इंजी एस डी भास्कर ने प्रशिक्षक के रूप में लम्बा प्रशिक्षण दिया, उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में बुद्ध हैं और बुद्ध सबके लिए हैं और सभी अपनी इच्छाएं पूरी कर सकते है, परन्तु दुनिया की लगभग आठ अरब आबादी में केवल तथागत बुद्ध ने ही मानवता का मार्ग दिखाया है l धम्म और धर्म मे अंतर, भारत को बुद्धमय बनाने और बाबा साहेब की संकल्पना, जीवन जीने की कला आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक बताया l कार्यक्रम का संचालन बंटी गौतम द्वारा किया गयाl कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। (Dhamma training at Buddha Vihar)



यह भी पढ़ें: सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव बने बदायूं लोकसभा के चुनाव प्रबंधन प्रभारी

यह भी पढ़ें: EVM हटाने के लिए के वकीलों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, बैलट पेपर लाने की मांग

यह भी पढ़ें: कांग्रेस आंवला लोकसभा कोर्डिनेटर ने मांगे Aonla लोकसभा प्रत्याशी हेतु मांगे आवेदन

यह भी पढ़ें: कल्चरल एसोसिएशन गणतंत्र दिवस पर ‘अखिल भारतीय महोत्सव’ का आयोजन करेगा, कार्यक्रम में एंट्री फ्री


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent