Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: प्रधान संगठन ने भोजीपुरा ब्लॉक पर किया जोरदार धरना प्रदर्शन

बरेली: अखिल भारतीय प्रधान संगठन ब्लॉक भोजीपुरा के अध्यक्ष व प्रधान कुलवंत सिंह के नेतृत्व में विकास खण्ड भोजीपुरा के समस्त ग्राम प्रधानों ने एकत्रित होकर विकास खण्ड कार्यालय भोजीपुरा पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गयाl (Strong protest at Bhojipura block)
समस्त प्रधानगणों ने गौवंशी एवं नंदी पशुओं को पकड़ने एवं उन्हें संरक्षित करने में आ समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में नौ सूत्रीय ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शशांक सक्सेना को सौंपा। प्रधानों ने चेतावनी भी दी और कहा कि अगर उक्त समस्या का समाधान उच्च अधिकारियों के स्तर से शीघ्र नहीं कराया गया तो प्रधान संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की होगीl (Strong protest at Bhojipura block)

ग्राम पंचायत सचिवों ने भी उच्च अधिकारियों को उक्त समस्या से अवगत कराया | खण्ड विकास अधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव ने प्रधान गणों की उक्त समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया| इस अवसर पर विकास खण्ड भोजीपुरा के अंतर्गत आने वाले समस्त प्रधानगण एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहेl

यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent