Indus News TV Live

Sunday, April 26, 2026
spot_img

बरेली कॉलेज NSS छात्रा ईकाई शिविर में सेविकाओं को अत्याचार व शोषण के प्रति किया गया जागरूक

बरेली, 9 फरवरी 24: बरेली कॉलेज बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा ईकाई द्वितीय के द्वारा सत्र 2023-24 के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का प्रारंभ वर्तमान में हो रहे नारी अत्याचार व शोषण के प्रति सेविकाओं को जागरूक किया गया। इस हेतु बरेली कॉलेज बरेली के प्राचार्य के संरक्षण में डॉ कोमल मित्तल के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने नारी के सभी मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त की।(NSS Student Unit Camp) 
महाविद्यालय के विधि विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शीतल गुप्ता द्वारा स्वयंसेविकाओं को संविधान तथा विभिन्न भारतीय विधानों की धाराओं के माध्यम से कानूनों की जानकारी दी गई। छात्राओं द्वारा प्रश्नोत्तरी के दौरान यह भी माना कि वर्तमान भारतीय समाज में नारी संरक्षण के बनाए गए विभिन्न कानून का दुरुपयोग हो रहा है।

इस शिविर के प्रथम सत्र में प्रियांशी गंगवार, सुरभि पटेल, शोभा, सपना कटियार, ऋषिका, मानसी आदि स्वयंसेविकाएं उपस्थिति रही। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयं सेविकाओ ने “नया भारत, नशा मुक्त भारत” पर आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से क्षमा गुप्ता तथा टीम से नशा उन्मूलन के संबंध में जानकारी प्राप्त की, अपने आप को कैसे तनाव मुक्त कर सकते हैं यह भी जाना व कुछ प्राणायाम भी किये। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ कोमल मित्तल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। (NSS Student Unit Camp)


यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent