बरेली: आज भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन्स कार्यालय पर लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। कार्यशाला की अध्य्क्षयता जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने की। कार्यशाला में एलईडी लगाकर लाभार्थी संपर्क अभियान के करणीय कार्यों को बताया गया। (workshop organized at BJP office)
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान में पात्र नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है हमको उनसे संपर्क करना है। अस्सी करोड लोगों को मुफ्त राशन सरकार के द्वारा दिया जा रहा है, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का फ्री मेडिकल बीमा दिया जा रहा है, भव्य राम मंदिर बनना, यह सब ऐतिहासिक कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हुए हैं। देश में एक जवाबदेही की सरकार है। देश मे इतने काम हुए हैं कि कोई ऐसा नहीं है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की आलोचना कर सके। आप सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से पार्टी के अभियानों में लगे रहे।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव हमारे लिए एक परीक्षा के रूप में है लोकसभा चुनाव की परीक्षा के कुछ ही माह शेष हैं इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी से व मेहनत से पार्टी के सभी अभियानों में प्रमुखता से कार्य करना है। भाजपा सरकार ने अंतोदय को ध्यान में रखते हुए देश के हर नागरिको को बिना किसी भेदभाव के मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, शौचालय, गैस के कनेक्शन, बिजली के कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बड़ी जीत से जिताना है। (workshop organized at BJP office)
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कारण ही नौ पूर्व सैनिक कतर देश से भारत वापस आ सके हैं। भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य है की सभी लोकसभाएं कम से कम 2 लाख वोटों से जीत हासिल कर सके। उन्होंने कहा की 2014 से पहले तेरह हज़ार गांव में बिजली नहीं थी लेकिन श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही उन गांवो में बिजली देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। हमको लाभार्थियों से संपर्क करते हुए उन्हें बताना है कि आपको सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य प्राप्त हुआ है। लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला 16 फरवरी से 20 फरवरी तक करनी है।
जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन अभियान एवं लाभार्थी संपर्क अभियान इन तीनों अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विकास, सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन भाजपा सरकार में ही मिल पाया है। हमको बस सरकार के कामों को बताने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, लोकसभा के सह संयोजक डॉ के एम अरोरा, जिला सहकारी बैंक के अध्य्क्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, नीरेंद्र सिंह राठौर, विष्णु शर्मा, मीनाक्षी गंगवार, मनोज थपलियाल, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ निर्भय गुर्जर, वीरपाल गंगवार, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, , डॉ मनोज गुप्ता, डॉ नरेंद्र गंगवार, देवेंद्र सक्सेना, विशाल गुप्ता, कैलाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। (workshop organized at BJP office)
यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग
यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
यह भी पढ़ें: जिला जज की मौजूदगी में संपन्न हुआ बरेली बार एसोसिएशन का शपथ समारोह


