Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर जयंती।

केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज बरेली में भीमराव रामजी आम्बेडकर (14 अप्रैल 2024) जंयती से (01) एक दिन पूर्व ही उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने केक काटकर जयंती मनाने का कार्य किया(KPRC Celebrated Ambedkar Jayanti)


प्रधानाचार्य ने केक काटकर एक शिक्षिकाओं ने एक दूसरे ने आपस में केक खिलाकर अपनी-अपनी खुशी का इजहार किया विद्यालय के समस्त कर्मचारी शिक्षिकाओं ने बहुत उत्साह के साथ एक दूसरों के बधाई दी इस मौके पर दीपा शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि बाबा साहब लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।(KPRC Celebrated Ambedkar Jayanti)

डॉ. भीम राव अंबेडकर 14 अप्रैल 1891को भारतीय संविधान के जनक का जन्म इस भारत की धरती पर हुआ था. दलितों के सबसे बड़े नेता और मसीहा के रूप में जाना जाता है। बाबा साहब का मानना था कि वर्गहीन समाज गढ़ने से पहले समाज को जातिविहीन करना होगा। आज महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए हमारे पास जो भी संवैधानिक सुरक्षाकवच, कानूनी प्रावधान और संस्थागत उपाय मौजूद हैं। इसका श्रेय किसी एक मनुष्य को जाता है वे हैं डॉ. भीमराव अम्बेडकर।


इस मौके पर विद्यालय की प्रवक्ता ममता कुमारी, शालिनी वर्मा, कविता चौधरी, उर्मिला देवी, मंजूलता पाल, सुनीता रानी, सरोज, पारुल गुप्ता, राजकुमारी, मीना शर्मा, अंजलि सक्सेना, सुमन वर्मा वैशाली गुप्ता,हिना खान,सरिता शर्मा, आदि ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अवध कुमार अग्रवाल ने अपनी ओर से सभी विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को एवं छात्राओं को जयंती की मौके पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि बाबा साहब के मार्ग दर्शन पर चलने की अति आवश्यकता है तभी देश का उद्धार होगा।


यह भी पढ़ें:  रामपुर में अंबेडकरवादी SC समुदाय पर पुलिस फायरिंग 
यह भी पढ़ें: संत बाबा गाडगे जयंती : अस्पताल में 100 बच्चों का ऐसे बदला ब्रेन
यह भी पढ़ें: यूजीसी का छात्र हित में सराहनीय कदम: एक परीक्षा तीन काम

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent