Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

सीतापुर: हिलालपुर में विपस्सना एवं योग फाउंडेशन के द्वारा धूमधाम से मनाई गयी आंबेडकर जयंती

सीतापुर, १४ अप्रैल: विपश्यना एवं योग फाऊंडेशन के तत्वधान में बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती 14 अप्रैल को ग्राम हिलालपुर जिला सीतापुर में आयोजित की गई जिसमें ग्रामीण छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। (Ambedkar Jayanti celebrated)
कार्यक्रम में प्रमुखता से नाटक और एकांकी
1. पूना पैक्ट समझौता नाटक
2. बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति एकांकी
3. मौलिक कर्तव्य और अधिकार एकांकी
4. भेदभाव छुआछूत पर अधारित नाटक, ब्राह्मण और शूद्र आदि का मंचन किया गया साथ में बहुजन मिशनरी गानों पर बच्चो द्वारा डांस का अभिनय किया गया।
प्रमुख वक्ता के रूप में अनागरिक आचार्य मिथिलेश ने बाबा साहब के जीवन दर्शन तथा उनके द्वारा समाज और देश को दिए गए अमूल्य योगदान पर अपनी बात रखी। आचार्य जी ने गांव के लोगों को बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन स्तर को कैसे ऊंचा बना सकते है आदि विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विचित्र कुमार गौरव ने की। कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में प्रमुख योगदान बबलू भारती, अंकित कुमार, शिवानी भारती, प्रेम कुमार और प्रमेंद्र कुमार आदि लोगों ने दिया। (Ambedkar Jayanti celebrated)

यह भी पढ़ें:  रामपुर में अंबेडकरवादी SC समुदाय पर पुलिस फायरिंग
यह भी पढ़ें: संत बाबा गाडगे जयंती : अस्पताल में 100 बच्चों का ऐसे बदला ब्रेन
यह भी पढ़ें: यूजीसी का छात्र हित में सराहनीय कदम: एक परीक्षा तीन काम

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent