Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

भाजपा नेताओं को सुर्मा लगाकर भेजेंगे बरेली के मतदाता: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा कि लखनऊ वाले कई बार आए हैं, दिल्ली वाले आए, लेकिन उन्हें पहले ही जानकारी हो गई। इसलिए एक किलोमीटर में ही घूमकर चले गए। डबल इंजन की, जो सरकार बताते हैं। उन्होंने बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। उसमें से एक इंजन पहले से ही गायब हो गया है। जिनके लिए वोट मांगने आ रहे हैं, क्या वह होर्डिंग पर हैं। वह होर्डिंग से पहले ही गायब हैं। बरेली वाले वोट डालेंगे, तो वह भी गायब हो जाएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बरेली में प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में जनसभा के दौरान अपने भाषण में यह बात कही। (Akhilesh Yadav in Bareilly)

बिशप मंडल इंटर कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। तीसरे चरण में पहले और दूसरे चरण से भी ज्यादा इंडिया गठबंधन सीट जीतने जा रहा है। इसमें 100 फीसद सीट जीतना तय है। बरेली का सुर्मा देश दुनिया में जाता है, लेकिन इस बार बरेली के लोगों ने मन बनाया है, कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को सुर्मा लगाकर भेजेंगे। 2024 का चुनाव हमारी पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव संविधान बचाने का भी है। संविधान बचेगा, तो लोकतंत्र बचेगा। कभी धरती पर समुद्र मंथन हुआ था, अब 2024 का चुनाव संविधान बचाने के मंथन का चुनाव होगा।

किसानों को एमएसपी पर साधा

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान भाई जानते होंगे। इन्होंने (भाजपा) कितना जुल्म किया है। सरकार ने तीन तीन काले कानून लाने का काम किया। किसानों को डीजल तक नहीं भरने दिया। आरसीसी की दीवार लगाई गई, लेकिन किसान उस आंदोलन से तभी वापस हुए, जब तीनों कृषि कानून खत्म हो गए। जब हमारी सरकार आएगी, तब एमएसपी पर कानून बनाया जाएगा। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? किसान से अभी तक गेहूं नहीं खरीदा गया, अभी भी सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं है। जिस दिन किसान संपन्न हो जाएगा। उस दिन देश विकसित हो जाएगा। (Akhilesh Yadav in Bareilly)

भर्ती न करने पड़े, इसलिए परीक्षा का पर्चा लीक

यह नौजवान जानते होंगे कि इस सरकार में जितनी परीक्षाएं हुई। वह सारी परीक्षाएं लीक हो गई। जिसके चलते कैंसिल हो गई। यह जो कहते हैं कि सरकार सब चीजों को सुरक्षित रखते हैं। नौजवानों ने जो भी परीक्षा दिया। उन सब के पेपर लीक हो गए। एक नहीं, तीन – चार नहीं बल्कि 10 से ज्यादा परीक्षाएं। सब के पेपर लीक हुए। यह सरकार पेपर लीक जानबूझकर कर रही है। जिससे नौजवानों को नौकरी न देनी पड़े। यह हमारे परिवार, और नौजवानों के भविष्य को अंधकार में डाल रहे हैं।

भाजपा कर देगी तीन साल की पुलिस की नौकरी

भाजपा वाले अग्निवीर जैसी आधी अधूरी नौकरी लेकर आए हैं। इस अग्निवीर को हम कभी स्वीकार नहीं कर सकते। 4 साल की नौकरी से देश की सीमा कभी सुरक्षित नहीं है। हमारी सरकार बनेगी, तो अग्निवीर स्कीम खत्म करेंगे। खाकी वर्दी वाले लोग भी कभी-कभी हम पर गुस्सा दिखाते हैं। बीजेपी सरकार आ गई, तो अभी तो फौज की नौकरी 4 साल की हो गई। अबकी आए, तो पुलिस की नौकरी भी 3 साल कर देंगे। क्या किसानों को पता था कि तीन काले कानून यह लाएंगे, क्या फौजियों को पता था कि अग्निवीर आ जाएगी!। क्या हमारे सब भाइयों को पता था कि नोटबंदी हो जाएगी। व्यापारियों को पता था कि जीएसटी लागू होने के बाद क्या स्थिति आई है। यह भाजपा के लोग अचानक उठते हैं, और पता नहीं क्या फैसला ले लेते हैं। (Akhilesh Yadav in Bareilly)

नंबर बढ़ने से बढ़ गए रेट

पूर्व सीएम ने कहा कि जब 100 नंबर चलाया था, तो पुलिस ठीक चल रही थी। मगर, जब से भाजपा ने 100 को 112 किया है, तो इन्हें भी लगा कि हमें भी अपना रेट बढ़ा देना चाहिए। देश के जितने भी भ्रष्टाचारी अपराधी हैं, अपने गोदाम में रख लिया।इलेक्ट्रॉल बांड से बैंड बज गया। यह चंदा नहीं था। यह वसूली थी। कोई 1000, 500 करोड रुपए चंदा देता है क्या?। जिनका टर्नओवर 1 रुपया का भी नहीं। उन कंपनियों ने भी 10 करोड़ का चंदा दिया। कंपनी ने चंदा दिया है, तो वह मुनाफा कमाएगी, या नहीं।

गुणवत्ता युक्त आटा और मोबाइल का डाटा

सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों से सस्ता गेहूं खरीदा जाता है, और आटा दिया जाता है महंगा। राशन के नाम पर खुश करने के लिए रिफाइंड तेल दे रहे थे। मगर, अब बाजरा मिल रहा है। यह सही तरह से साफ नहीं किया गया, तो एक माह के अंदर ही आपको इलाज कराने डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। हम राशन की गुणवत्ता को ठीक करेंगे। हम राशन आटा के साथ डाटा भी फ्री देने का काम करेंगे।समाजवादियों ने जो लैपटॉप बांटे थे। वह आज भी चल रहे हैं। इन्होंने नकल कर बड़े से छोटा कर दिया। उंगली चलाते रहो, लेकिन यह चलता नहीं है। यह हमारी नकल कर रहे हैं। हमने सिक्स लाइन का प्लान बनाया। इन्होंने पास किया फोरलेन, और बना रहे हैं टू लेन। इनकी हर बात झूठी है। इनको भगाओगे या नहीं ?। कश्यप मौर्य, सैनी और पाल समाज के सब लोग जानते होंगे। इनका हक मारा जा रहा है। एससी एसटी वालों अधिकार छीन रहे हैं। (Akhilesh Yadav in Bareilly)

400 पार कहने वालों की दो चरणों में बदल गई भाषा

अब कह रहे कि हम संविधान की रक्षा करेंगे। जब पहलवान हारने लगता है, तो वह नोचता है, काटता है कि आप बताओ हार रहे हैं या नहीं, उनके भाषण बदल गए, या नहीं, बदल गए। इसलिए सावधान रहकर मतदान करना है। जीतेंगे हम सभी, जब बूथ की रक्षा करेंगे। यह संविधान बचाने का चुनाव है। देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को बदल देगी।

बरेली लोकसभा से प्रत्याशी श्री प्रवीण सिहं ऐरन ने कहा कि आप सभी लोगों के इस अपार जनसमर्थन का मैं तहे दिल से आभारी हूं। सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ताओं, महिलाओं बहनों, युवाओं साथियों का आभार प्रकट किया और कहा कि 2024 के चुनाव में आप लोगों से इस तरह के समर्थन की आशा करता हूं कि आप लोग मुझे इस चुनाव में इस प्रकार प्यार और समर्थन देते रहेगें तो अवश्य ही 2024 के चुनाव में हम लोग भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का हाल बुरा है, जब हमारी सरकार आएगी, तब एमएसपी पर कानून बनाया जाएगा। नौजवानों के लिए रोजगारपरक शिक्षा एवं रोजगार हेतु फैक्ट्री, प्लांट लगवाए जाएंगे। शहर में नई टाउनशिप का निर्माण कराया जायेगा जिससे सभी वर्गाें को फायदा पहुंचे।

सभा का संचालन विधायक अताउर रहमान ने किया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने की।

जनसभा में सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, लोकसभा प्रभारी संजीव यादव, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पूर्व मेयर डॉक्टर आईएस तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सक्लैनी, राम सिंह मौर्य (जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी), महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पीलीभीत से प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक इस्लाम साबिर, पूर्व एमएलसी वसीम बरेलवी, सुल्तान बेग, पूर्व विजयपाल सिंह, आरके शर्मा, शराफत यार खां, कलीमुद्दीन, राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव, प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, प्रवक्ता मयंक शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, इंजीनियर अनीस अहमद खां, अरविंद यादव, तनवीरूल इस्लाम, प्रमोद यादव, संजीव सक्सेना, समयुन खान, दीपक शर्मा, दिनेश यादव, अनिल गंगवार, हसीब खान, सुरेश गंगवार, टीकाराम कश्यप, महेश पंडित, पारस शुक्ला आदि पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Recent