Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: भाजपा हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाएगी

बरेली, 9 अगस्त, 2024: भारतीय जनता पार्टी बरेली के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत मीरगंज विधानसभा के मंडल मीरगंज व मंडल शेरगढ़ की कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में बूथ अध्य्क्ष, मंडल कार्यसमिति, शक्तिकेंद्र संयोजक/प्रभारी, मोर्चो के अध्य्क्ष व महामंत्री एवं अन्य सभी पदाधिकारी पहुंचे।

जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने अभियान की विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन चलेगा और 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान बूथों पर शुरू होगा। जनपद के सभी घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। युवा मोर्चा 11 अगस्त को विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगा। सभी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण गोपाल गंगवार, मण्डल अध्यक्ष तेजपाल फौजी, वीरपाल सिंह, महिपाल सिंह, राहुल साहू, सुधीर शर्मा, प्रमोद अग्रवाल,अजयदेव मौर्य आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सुशील गौतम बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य

यह भी पढ़ें: सपा मीटिंग में दलित समाज के पूर्व विधायक का अपमान, बैठने को मिली प्लास्टिक की कुर्सी

यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई


 

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent