Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बदायूं: नौवें दिन भी जारी रहा बौद्ध अनुयायियों का धरना, दिल्ली के भंते विन्याचार्य धरना स्थल पहुंचे

बदायूं: आज नौवें दिन भी सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल मझिया बदायूं के प्रकरण को लेकर बौद्ध अनुयायियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। बता दें कि सात दिसंबर बौद्ध भिक्षुओं के साथ हुई घटना अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली से भंते विन्याचार्य आज धरने पर बैठे भंते सुमित रतन थेरा आज अपने दर्जनों बौद्ध भिक्षुओं के साथ धरना स्थल मालवीय आवास पर पहुंचे साथ ही मीडिया बंधुओं से रूबरू हुए और कहा कि प्रशासन को पूर्व में पांच दिन का समय दिया है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से हमारी तीन हीं मांगें है कि सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल मझिया पर ससम्मान बौद्ध भिक्षुओं को पहुंचाया जाए और बिना किसी नोटिस के भिक्षुओं से अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही हो और उस जगह को चिन्हीकरण करके अभिलेखों में दर्ज किया जाए।

क्रांति सागर और आर पी त्यागी बताया कि मझिया ग्राम के कुछ लोगों को असामाजिक तत्वों द्वारा गुमराह करके हमारे ही लोगों द्वारा हमारे ही खिलाफ तैयार किया गया है। जबकि मझिया ग्रामवासियों को उस घटना से कुछ लेना देना नहीं है। धरना स्थल पर धरने पर बैठे बौद्ध भिक्षुओं के सम्मान में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव भी शामिल हुए।
इस मौके पर भंते विन्याचार्य, रामेश्वर शाक्य, टिंकू शाक्य, सौरज शाक्य, के सी शाक्य, एड.दिनेश कुमार शाक्य, एड. भूपसिंह शाक्य, एड.योगेश मौर्य, नेत्रपाल कुशवाह, शाक्य मनवीर सिंह बागी, भानु प्रताप शाक्य, सुनीता पाल, राधे लाल सागर, सुनील पासी, राकेश प्रजापति, मधु बौद्ध, पुष्पा जाटव, चरन सिंह यादव, मुकेश मौर्य, पुष्पेंद्र मौर्य, रामचंद्र यादव के साथ सैकडों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हेलेन चक्रवात ने मचाई तबाही

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सीधे भेज देंगें जेल

यह भी पढ़ें: संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए- शाहनवाज़ आलम


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent