Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: कचहरी पर भीम आर्मी और अधिवक्ता संघ ने किया मनुस्मृति दहन, बहुजन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

बरेली: भीम आर्मी और अधिवक्ता साथियों ने कचहरी बरेली पर एकजुट होकर मनुस्मृति का दहन किया। इस आयोजन का नेतृत्व भीम आर्मी बरेली जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने किया। उन्होंने कहा, “अगर भारत में मनुस्मृति जैसे किसी कानून को लागू करने की कोशिश की गई, तो बहुजन समाज ऐसे कानूनों का विरोध करेगा और उन्हें बनने से पहले ही दहन कर देगा।”
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट, जिला महासचिव सिद्धांत गौतम एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी सिंह, जिज्ञासु एडवोकेट, उमेन्द्र सिंह एडवोकेट, मुकेश गंगवार एडवोकेट, गौधन एडवोकेट और प्रति सिंह एडवोकेट ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनुस्मृति एक दमनकारी व्यवस्था की प्रतीक है, जिसे आज के प्रगतिशील भारत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने संविधान के मूल्यों की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बहुजन समाज के अधिकारों के प्रति अपना समर्थन जताया। एड. बी.पी सिंह, एड. जिज्ञासु, एड. सिद्धान्त गौतम, एड. उमेन्द्र सिंह, एड. मुकेश, एड. गौधन, प्रति सिंह, एड. विकास बाबू, सुशील गौतम, एड. आनन्द व कई अन्य साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हेलेन चक्रवात ने मचाई तबाही

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सीधे भेज देंगें जेल

यह भी पढ़ें: संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए- शाहनवाज़ आलम


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent