Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: बारादरी थाना के मॉडल टाऊन चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मॉडल टाऊन चौकी दरोगा विपिन कुमार को काम में लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध भूमिका के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर मकान पर कब्जा कराने का आरोप लगा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच एसपी सिटी मानुष पारीक को दी। एसपी सिटी की जांच में पीड़ित पक्ष की शिकायत सही पाई गई। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को सस्पेंड किया।

थाना बारादरी में तैनात दरोगा विपिन कुमार के खिलाफ आरोप है कि 29 सितंबर 2024 को दर्ज कराए गए मामले की विवेचना में लापरवाही बरती गई। विवेचना में नामजद आरोपी नौशाद उर्फ कय्या, सरताज उर्फ भाड़, जावेद और जफर को गलत तरीके से शामिल किया, और मामले निष्पक्ष विवेचना नहीं की। विवेचना को मात्र औपचारिकता के तौर पर पूरा किया। जिससे मामले की गंभीरता प्रभावित हुई। नौशाद उर्फ कय्या द्वारा एक मकान पर कब्जा करने में दरोगा की संदिग्ध भूमिका सामने आई।

इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी मानुष पारीक की जांच पर विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। बरेली पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Recent