Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: लोकपाल मनरेगा की बड़ी कार्यवाही, भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान से रिकवरी के आदेश

बरेली, 8 फरवरी 2025: बरेली जिले के नवाबगंज ब्लॉक के चुनुआ ग्राम पंचायत के प्रधान, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव से वसूली के आदेश हो गए हैं। ग्राम प्रधान ने रोजगार सेवक के रहते महिला मेट के नाम पर आई डी जारी कर आईडी का दुर्पयोग किया और इसके साथ मनरेगा के तहत निजी नर्सरी से पौध खरीद कर के अपने रिश्तेदारों और करीबियों को पहुंचवा दी। इस घोटाले में प्रधान, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव पर तीन लाख नौ हजार छ: सौ नौ रुपए की वसूली साबित हुई । इसके अलावा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नवाबगंज पर कर्तव्यों का निर्वहन न करने को लेकर 1000/- रुपए का दंड लगाया गया है। (Big action by Lokpal MNREGA Shishupal Maurya)

जिला मनरेगा लोकपाल शिशुपाल मौर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत ग्राम प्रधान पौध की खरीद निजी संस्थानों से नहीं कर सकते परंतु इसके बावजूद खरीद की गई और पौध खरीद कर अपने निजी रिश्तेदारों को दी गई , पौध लगाने का खर्चा भी ग्राम प्रधान के द्वारा मनरेगा के तहत निकाल लिया गया।

जिला मनरेगा लोकपाल शिशुपाल मौर्य के द्वारा जांच जिला अधिकारी को भेज दी गई है उन्होंने बताया कि वे जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को जांच भेजते हैं उसके बाद प्रशासन ग्राम प्रधान और सचिव से घोटाले की राशि की रिकवरी करता है। उन्होंने बताया इससे पहले भी कई ग्राम प्रधानों से रिकवरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: जिला कृषि अधिकारी ने फ़र्ज़ी किसान बनाकर सब्सिडी निकाल ली, किसान यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन शुरू

यह भी पढ़ें: सपा आंवला लोकसभा प्रभारी अगम मौर्य ने मकर संक्रांति पर आयोजित किया खिचड़ी भोज, हज़ारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें: सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान बने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन

यह भी पढ़ें: मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में अनपरा मेन गेट पर हुआ धरना, लेबर कोड रद्द करने की मांग


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent