रिपोर्ट: इरशाद रजा, जिला संवाददाता, बरेली
बरेली: बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर कुली ने पुरानी रंजिश के चलते पार्सल ठेकेदार भाइयों को गोली मारी। जिसमें एक भाई की मौत हों गई।और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सेटेलाइट बस अड्डे पर कुछ समय से कुलियों का ठेका होने से कुलियों में आक्रोश है। इससे पहले भी ठेकेदार और कुलियों के बीच कमीशन को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान भी कर दिया था।
कुली नौबत सिंह ने मंगलबार को कमिशन को लेकर रंजिश में ठेकेदारों पर गोलीबारी कर दी।
जिसमें एक भाई की मौत हों गई
और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर सेटेलाइट चौकी पर तैनात सिपाही दीपांशु और यातायात पुलिस कर्मी ने नौबत सिंह को पकड़ लिया और ठेकेदारों को अस्पताल भेज दिया। जिसमें एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी लगने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एसपी नगर मानुष पारीक, सीओ थर्ड ,इंस्पेक्टर बारादरी बाहरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । एसपी नगर मानुष पारीक द्वारा बताया गया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।और पूछताछ की जा रही है।


