Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bareilly: संत रविदास, संतराम बीए और संत गाडगे की जयंती मनाई गई, सामाजिक न्याय फ्रंट ने किया आयोजन

बरेली, 16 फरवरी 2025: आज संत शिरोमणि रविदास जी, संतराम बीए जी और संत गाडगे जी की जयंती सामाजिक न्याय फ्रंट द्वारा डेलापीर स्थित चंद्रमणि बुद्ध विहार में मनाई गई। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में ओबीसी, एससी, एसटी समाज के लोग उपस्थित रहे।

जयंती में बोलते हुए मुख्य अतिथि बीपी सिंह ने कहा कि तीनों महापुरुष का समाज को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान है, उन्होंने कहा कि समाज में विषमता खत्म करने, जात-पात को खत्म करने और स्वच्छता के प्रचार प्रसार में तीनों महापुरुषों ने बड़ा योगदान दिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए सामाजिक चिंतक सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि रविदास जी भारत में एक बड़े महापुरुष हैं और संतराम बीए का योगदान किसी से छुपा नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश में लोग उन्हें कम संख्या में जानते हैं। सुरेंद्र सोनकर ने आगे कहा कि स्वच्छता का प्रचार प्रसार करने वाले गांधी नहीं बल्कि संत गाडगे जी थे। उन्होंने आगे बताया कि संत गाडगे ने किस तरह बाबा साहब अंबेडकर की शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद की।

अधिवक्ता संजय वर्मा ने कहा कि संत गाडगे जी ने बाबा साहब के साथ मिलकर बड़ा काम किया और खुद अनपढ़ होने के बावजूद शिक्षा के लिए काम किया। उन्होंने बताया कि संत गाडगे जी कहते थे कि “चाहे भूखे रह लो लेकिन बच्चों की पढ़ाई लिखाई जरूर होनी चाहिए”।

सामाजिक न्याय फ्रंट के अध्यक्ष सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि बहुजन समाज को सामाजिक उत्थान के साथ-साथ आर्थिक उत्थान पर भी ध्यान देने की जरूरत है उन्होंने कहा कि हमें बहुजन समाज में उद्यमिता का विकास करना पड़ेगा जिससे कि हम नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें।
जयंती कार्यक्रम के उपरांत खिचड़ी भोज भी रखा गया जिसमें सभी आगंतुकों ने खिचड़ी भोज किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय फ्रंट के सुरेंद्र प्रजापति, सत्य प्रकाश पटेल, महेश यादव, हरिओम प्रजापति, डॉ अरुण कुमार सिंह पेरियार आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: धम्म यात्रा के नागपुर आगमन पर अविस्मरणीय कार्यक्रम – भिक्खुनी साक्य धम्मदिन्ना

यह भी पढ़ें: धन्य हुई कौशांबी की धरा – भिक्खुनी साक्य धम्मदिन्ना

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने

यह भी पढ़ें: कुम्भ बौद्धों का मेला है, ब्राह्मणों का नहीं, महान बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन ने की थी कुम्भ मेले की स्थापना

Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent