बरेली: बरेली के किला क्षेत्र की नजमा पत्नी स्वर्गीय शाहिद निवासी रशीद बिल्डिंग थाना किला को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि शान हुसैन पुत्र राशिद हुसैन निवासी ब्रह्मपुर इकबाल पैलेस थाना प्रेम नगर का रहने वाला है नजमा की एक दुकान कुतुबखाने पर है। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है शान दुकान की वजह से दिनांक 14.2.25 को करीब 3 से 4 बजे नजमा के घर में अपने कुछ बदमाशों के साथ घुस आया और नजमा और उनकी बेटियों के साथ गलत व्यवहार करने लगा नजमा ने इस बात का विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया नजमा ने यह शिकायती प्रार्थना पत्र थाना किला में दर्ज कराई है।
और नजमा ने यह भी बताया है कि जिस वक्त यह लोग हमारे घर में घुसे थे उसे समय मोहल्ले के लोग जो मौजूद थे और सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार में गुंडे मवाली या तो जिला छोड़ चुके हैं या तो परलोक पधार चुके हैं तो आखिरकार यह गुंडे कहां से आ गए हैं। नजमा द्वारा किला पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अपराधियों पर कड़ी करवाई करने की मांग की।


