बरेली: हज़रत शाह शराफ़त मियाँ हज़ूर साहब के उर्से मुबारक़ के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दरगाह पर चादर पेश की गई। इस अवसर पर सपा का प्रतिनिधि मंडल दरगाह शाहबाद पहुँचा और सज़्ज़ादानशीन हज़रत गाज़ी मियाँ साहब से मुलाक़ात कर उर्स की मुबारकबाद पेश की। चादरपोशी के दौरान मुल्क में अमन-ओ-चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने किया। शाम के समय दरगाह पहुँचे इस प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
चादरपोशी कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व महानगर अध्यक्ष क़दीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, महानगर उपाध्यक्ष ख़ालिद ख़ां, प्रदेश प्रवक्ता मो. साज़िद, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पार्षद अब्दुल क़य्यूम मुन्ना, इक़बाल बिल्डर, आरिफ कुरैशी, सैफ़ वली ख़ां (पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड), शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब ख़ान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, जिला सचिव द्रोण कश्यप व संजीव कश्यप, महानगर सचिव नाज़िम कुरैशी और हाजी ब समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
सपाइयों का कहना था कि अखिलेश यादव ने हमेशा हर मजहब व तबके की भावनाओं का सम्मान किया है और उर्स पर उनकी ओर से पेश की गई चादर पार्टी की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की नज़ीर है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया।


