बरेली: थाना बारादरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ कोकीन 817 ग्राम (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 04 करोड 85 हजार रूपये) के साथ 02 अभियुक्त मय एक अदद स्वीफ्ट डिजायर कार व दो मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के निर्देशन में थाना बारादरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.01.2025 को डोहरा रोड रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी के पास से 02 अभियुक्त
1.राज बहादुर सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर मण्डी धनौरा थाना बछरायू जिला अमरोहा उम्र करीब 38 वर्ष
2. चरन सिंह पुत्र चेतराम निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बछरायूँ जिला अमरोहा हाल निवासी म०नं० 1188 गली नं0 44 न्यू करहेड़ा कालोनी थाना साहिबबाद जिला गाजियाबाद उम्र करीब 50 वर्ष को एक अदद चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर व 817 ग्राम अवैद्य मादक पदार्थ कौकीन के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 090/2025 धारा धारा 8/21/29 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर मा० न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
दोनों अभियुक्तों पर पहले से भी NDPS के मामले दर्ज है।
अभियुक्त गण से पूछताछ में जानकारी हुई कि यह माल जोकि काफी महंगा है उन्हें पंजाब से एक सरनाम नाम के व्यक्ति ने लाकर दिल्ली में दिया था और उसके द्वारा उक्त माल को बरेली में देना था किसे देना था यह सरनाम ही तय करता यह पूछने पर कि सरनाम से तुम्हारा परिचय कैसे है तो चरन सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में ओला कम्पनी की तरफ से स्विफ्ट डिजायर गाडी चलाता है। सरनाम कई बार दिल्ली आता जाता रहा और अक्सर हमारी गाडी बुक हो जाती थी इसी दौरान परिचय हुआ तो उसने कहा कि क्यू छोटे मोटे काम में पड़े हो मेरा काम करो मालामाल हो जाओगे तब मैं पूछा था कि क्या करना पड़ेगा तो उसने बताया था कि एक और साथी खोज लो केवल तुम्हे एक सामान दिया जायेगा जिसे तुम्हे पंहुचाना होगा और बदले में तुम्हे काफी पैसा दूंगा। तब में उससे पूछा कि कौन सा सामान होगा तो उसने बताया था कि यह नया ड्रग्स है जिसे कोई जानता नहीं है इसे अपनी गाड़ी में या कही भी छुपाकर तुम्हे बस लेकर जाना रहेगा। तब मैने उस काम के लिए हामी भरकर अपने साथी के रूप में नाब का रहने वाला भतीजा राम बहादुर को बताया तो वह भी तैयार हो गया और हम दोनो मिलकर उक्त सामान को लेकर पहुंचाने आये थे कि पकडे गये। जहा तक हम दोनो को जानकारी कि यह माल कोकीन है जो बहुत महंगा हैं।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने के दौरान निम्न पुलिस वाले टीम में मौजूद रहे।
प्रभारी निरीक्षक धनन्जय पाण्डेय थाना बारादरी बरेली उ०नि० राहुल पुण्डीर प्रभारी चौकी रूहेलखण्ड थाना बारादरी बरेली,उ०नि० विवेक कुमार प्रभारी चौकी जगतपुर थाना बारादरी बरेली,हे0का0 769 राघवेन्द्र सिंह थाना बारादरी बरेली,हे०का 1097 धर्मेन्द्र सिंह थाना बारादरी बरेली,हे0का0 957 पुष्पेन्द्र राणा थाना बारादरी बरेली,हे0का0 960 मो० असलम थाना बारादरी बरेली,का0 56 अवनीश कुमार थाना बारादरी बरेली।


