Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को अधिवक्ताओं ने याद दिलवाई उनकी चुनावी घोषणाएं

बरेली: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को अधिवक्ताओं ने उनके चुनावी वाडे याद दिलाए। बरेली बार एसोसिएशन का कार्यकाल 1 वर्ष का होने को आया है, चुनाव के समय मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा तमाम बड़े बड़े वादे किए गए थे जिसमें “बरेली बार एसोसिएशन को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से संबंधित करना, नए चैंबरों का निर्माण करना व खाली पड़े चैंबरों को आवंटित करना तथा बरेली बार एसोसिएशन का कार्यकाल नए बायलॉज के अनुसार 1 वर्ष का करना” आदि वादे शामिल हैं।

अधिवक्ता शंकर कुमार सक्सेना का कहना है कि “इसमें से अभी तक कोई भी कार्य मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा नहीं किया गया, मौजूदा सचिव राष्ट्रीय पर्वों पर जजों के पैर छूते है मगर अधिवक्ता हित की कोई बात नहीं करते “इस संबद्ध में प्रार्थना पत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को दिया गया और उनसे मांग की गई की जल्द से जल्द इन सभी लंबित पड़े कार्यों को करवाए जाए अन्यथा पूरी कार्यकारिणी इस्तीफा दे, निश्चित समय में कोई काम नहीं हुआ तो सभी अधिवक्ताओं द्वारा शीघ्र ही पूरी कार्यकारिणी के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।
ऐसा पहली बार हुआ हैं कि बार के अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ताओं द्वारा प्रार्थना पत्र रजिस्ट्री द्वारा मंगवाया गया। इस मौके पर एडवोकेट भूपेंद्र मोहन सहाय, मनोज चौहान, नितिन मोहन समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में हेलेन चक्रवात ने मचाई तबाही

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सीधे भेज देंगें जेल

यह भी पढ़ें: संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए- शाहनवाज़ आलम


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent