Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

चंदनकियारी के इलाके में जल्द ही डस्ट डंपिग का कार्य बंद होगा : अमर बाउरी

डॉ. सोमनाथ आर्य


रांची। धनबाद जिला के झरिया ब्लॉक अंतर्गत भौरा में बीसीसीएल के ओपेन माइनिंग में आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा पर्यावरण के सारे नियम कानून को धत्ता बताते हुए डस्ट डंपिंग किया जा रहा है। जिसके कारण चंदनकियारी के शिवबाबुडीह पंचायत के सीतानाला एवं आस पास के करीब एक दर्जन से भी अधिक गांव में धूल फैल जा रहा है। डस्ट से दामोदर नदी भी प्रदूषित हो रही है एवं अपने अस्तित्व को खोते जा रही है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान एवं आक्रोसित हैं। डस्ट डंपिंग के कारण अनेकों व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गये है। वहीं खेत एवं घरों में धूल की मोटी चादर बिछ गई है। फिलहाल स्थिति यह है कि कई ग्रामीण अपने घरों को छोड़ कर दूसरी जगह पलायन करने को मजबूर हो रहे है। क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक ने राज्य के मुख्य सचिव एवं झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को पत्र लिख कर इसे अविलंब बंद करने की बात कही थी। जिसके बाद गुरुवार को बीसीसीएल के सीएमडी ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार से बात की। वहीं शुक्रवार को बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक डी पी कृष्ण मुरारी रमैया ने नेता प्रतिपक्ष के चंदनकियारी स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही डस्ट डंपिग का कार्य बंद हो जायेगा। (Amar Bauri meet Krishna Murari)

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बताया कि कई बार बीसीसीएल के अधिकारियों, झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, धनबाद एवं बोकारो जिला उपायुक्त से डस्ट डंपिंग की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया।

(डॉ. सोमनाथ आर्य इंडस न्यूज के सह संपादक हैं, इसके अलावा झारखंड व बिहार के प्रमुख हैं।)


यह भी पढ़ें: दुनिया की निगाहों से दूर प्राचीन धम्म स्थल की खोज


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।)
Related Articles

Recent