Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बदायूं में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, SC, OBC के हंगामे से उड़े अफसरों के होश

संवाददाता- अरविन्द कुमार मौर्य, ब्यूरो चीफ, बदायूं


बदायूं: संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर हमेशा ही जातिवादी भेदभाव करने वालों के निशाने पर रहते हैं और जातिवादी लोग अपनी खिसियाहट गुपचुप तरीके से उनकी मूर्तियों पर निकालते हैं। देश में सबसे ज्यादा मूर्तियां भी उन्हीं की हैं और सबसे ज्यादा हमले भी उन्हीं की मूर्तियों पर होते हैं। इसके बावजूद जातिवादी भेदभाव के खिलाफ एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी का साझा अभियान दिनोंदिन तेज होता जा रहा है। खबर बदायूं के उझानी कस्बे से है जहाँ सहसवान रोड अम्बेडकर चौराहा पर इस्थित अम्बेडकर पार्क में लगी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को आज सुबह लगभग 6 बजे कुछ उपद्रवी लोगों ने खण्डित कर दीया। सूचना मिलने पर एक घण्टे बाद पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। भीम आर्मी के लोगों ने रोड जाम कर दिया। प्रशासन ने पब्लिक को नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। मूर्ति खंडित होने से पूरे इलाके में हंगामा शुरू हो गया और बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अपनी मांग बुलंद की। (Ambedkar’s statue broken in Badaun)

हंगामा भड़ते देख पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुँच गए और मूर्ति को दुबारा लगाने की बात करने लगे। हज़ारों की संख्या में SC, OBC समाज के लोग मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में हंगामा करने पहुँच गए। क्षेत्र के कई बड़े SC, OBC नेताओं ने भी मूर्ति तोड़े जाने पर विरोध जताया है और घटना स्थल पर पहुँचने की बात कही है।


यह भी पढ़ें: बदायूं में अनुसूचित जाति के प्रेमी जोड़े की फावड़े से सिर काटकर हत्या


यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों का आतंक, 24 घण्टे में 2 किसानों को मारी गोली


यह भी पढ़ें: ‘कलीमुद्दीन भविष्य के विधायक’ – सपा महानगर अध्यक्ष


यह भी पढ़ें: उर्दू अकादमी बरेली कॉलेज में करेगी सात दिवसीय बुनियादी उर्दू प्रशिक्षण कार्यक्रम

Related Articles

Recent