बहेड़ी में खुलवाएंगे भ्रष्टाचार की पुरानी फाइलें अनीस रज़ा
यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. बरेली की नगर पालिका, नगर पंचायतों में आधी रात तक वोट मांगने का सिलसिला चल रहा है. तब, जब अभी तक आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है और मामला कोर्ट में है. न ही पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई. (Anees Raza open files)
लेकिन निर्दलीय और पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपनी स्थिति मज़बूत करने में जुटे हैं. यही हाल बहेड़ी नगर पालिका का भी है. यहां निर्दलीय प्रत्याशी अनीस रज़ा के समर्थन में देर रात तक सभाएं हो रही हैं. अनीस रज़ा ने चुनाव को लेकर क्या कहा, सुनिए. (Anees Raza open files)