Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

दलित लड़की की बारात पहले निकलने से नाराज़ अपर कास्ट वालों ने बारातघर में घुसकर की मारपीट

शनिवार को दो शादियां थीं. एक अपर कास्ट की. दूसरी दलित लड़की की. दलित लड़की की बारात पहले निकल गई. जिसे अपर कास्ट वालों ने रोकना चाहा. इसलिए क्योंकि वो चाहते थे पहले उनकी शहनाई गूंजे. जबकि उसी रास्ते से दलित शादी लेकर निकल गए. फिर क्या था इतने पर अपर कास्ट वालों की भौएं तन गईं. और दलित लड़की की शादी में घुसकर मारपीट कर डाली. (Angered Dalit girl procession)

दलित लड़की के पिता रमेश कोरी ने कानपुर देहात पुलिस को दी अपनी शिकायत में ये आरोप लगाया है. पुलिस ने 10 लोगों के ख़िलाफ़ गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर, दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. घटना बीते शनिवार की है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक एफ़आईआर में दस नामजद हैं.

इसमें दिग्विजय सिंह, रामचंद्र सिंह, भगवान सिंह, अनुराग सिंह, सचिन सिंह, दीपक सिंह, शिवम सिंह, इंद्रीजत, कल्लू और चंदन. शनिवार को रमेश कोरी की बेटी नेहा की शादी थी. बारात आगे निकानले से कुछ लोग भड़क गए. आरोप है कि उन्होंने शादी हॉल में घुसकर बाराती और दूसरे मेहमानों के साथ मारपीट की. महिलाओं और बच्चों से भी बदतमीजी की. इस दौरान शादी में भगदड़ मच गई. (Angered Dalit girl procession)

रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही दिन दो शादियां होने से रमेश कोरी को पहले ही अनहोनी की आशंका था. शायद उन्हें इसका संकेत भी मिला था. इसलिए उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी. पुलिस सुरक्षा में शादी के बावजूद उनकी बेटी की बारात को न सिर्फ़ रोका गया. बल्कि बारातघर में मारपीट तक मामला पहुंच गया.

कानपुर के देहात के राजपुर थाना क्षेत्र की इस घटनाक्रम ने कानपुर देहात के पुराने मामलों की तरफ ध्यान खींचा है. गूगल पर कानपुर देहात में दलितों के साथ मारपीट की-वर्ड डालने से ख़बरों के कई लिंक ओपन हो जाते हैं. साल 2019 की घटना है. घोड़ी बछैड़ा गांव में दलित परिवार की बेटी की शादी में गांव के कुछ लोगों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की थी. और गाड़ियों में तोड़फोड़ मचाई. (Angered Dalit girl procession)

पीड़ितों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि दूल्हे के बग्घी पर चढ़ने से नाराज़ लोगों ने उनकी बारात में उत्पात मचाया है. राजस्थान में ऐसी घटनाएं अक्सर ही सामने आ जाती हैं. जहां पिछले दिनों एक पुलिस अफ़सर को भी अपनी शादी में पुलिस सुरक्षा लेनी पड़ी थीं.


इसे भी पढ़ें : गौमूत्र कितना लाभकारी कितना हानिकारक


(आप हमें फेसबुक पेजइंस्टाग्रामयूट्यूबट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं) 

Related Articles

Recent