Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Bareilly: महर्षि विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं महर्षि महेश योगी का जन्मदिन मनाया गया

बरेली, 2 फरवरी 2025: महर्षि विद्या मंदिर बरेली में वार्षिक उत्सव के अवसर पर महर्षि महेश योगी का जन्मदिन और बसंत पंचमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य आर एल सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। दीप प्रज्वलन के पश्चात वंदना आयोजित की गई। इसके उपरांत छात्रों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें छात्रों के द्वारा कई सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत समाज को संदेश देने के लिए कई नाटक प्रस्तुत किए गए जिसमें प्रमुख नाटक बागवान प्रस्तुत किया गया, इसके साथ ही भारत की पहली महिला डॉक्टर की कहानी भी नाटक के रूप में छात्रों के द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके बाद नाटक के माध्यम से कान्वेंट स्कूल और विद्या मंदिर के अंतर को समझाया गया। इस नाटक के माध्यम से शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण की आलोचना की गई।

कार्यक्रम के दौरान महर्षि विद्या मंदिर की पत्रिका ज्ञान का विमोचन भी मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष विद्यालय की पत्रिका ज्ञान का प्रकाशन किया जाता है और इसके माध्यम से ध्यान और ज्ञान की बातें छात्र, छात्राओं और अभिभावकों तक पहुंचाई जाती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विमल भारद्वाज ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा की इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा की कि विद्यालय वैदिक संस्कृति का संरक्षण कर रहा है। डॉ विमल भारद्वाज ने कहा कि वह भी सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़े हैं और नैतिक शिक्षा ली है उन्होंने कॉन्वेंट स्कूलों की आलोचना भी की और उन्होंने कहा कि कॉन्वेंट स्कूलों में नैतिक शिक्षा नहीं दी जाती पर महर्षि विद्या मंदिर नैतिक शिक्षा दे रहा है।

बरेली अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना भी कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि वह बरेली में अभिभावकों की समस्या सुनते हैं लेकिन उन तक कभी महर्षि विद्या मंदिर से कोई समस्या नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय अभिभावकों का ध्यान रखता है और उनकी समस्याएं विद्यालय स्तर पर ही हल करता है जिससे कि समस्याएं बढ़ती नहीं बल्कि समाप्त हो जाती हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर एल सिंह ने कहा कि वह प्रतिवर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते हैं उन्होंने कहा कि उनका स्कूल बरेली के बेहतरीन स्कूल में से है और उनके स्कूल में 500 छात्र पढ़ रहे हैं और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि महर्षि विद्या मंदिर की 150 स्कूल भारत में संचालित है और सभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं।
महर्षि विद्या मंदिर की स्थापना महर्षि महेश योगी के संस्थान के द्वारा की गई है महर्षि महेश योगी भारत के एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने भारत से लेकर यूरोप और अमेरिका तक ध्यान और धर्म का प्रचार किया। महर्षि महेश योगी का ट्रांसनडेंटल मेडिटेशन दुनिया भर में प्रसिद्ध है और लाखों लोग उनके ध्यान विधि के माध्यम से लाभ लेकर अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के साथ साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बौद्ध भिक्षु अनागारिक धम्मपाल के कारण विश्व धर्म संसद में बोल पाए विवेकानंद

यह भी पढ़ें: अहिच्छत्र बौद्ध स्तूप को भू-अभिलेखों में दर्ज़ करने की उठी मांग, तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही आयी सामने

यह भी पढ़ें: ईरान में मरियम एवं मार्जिया को मुसलमान से ईसाई बनने पर जेल क्यों भेज दिया गया?

यह भी पढ़ें: कुम्भ बौद्धों का मेला है, ब्राह्मणों का नहीं, महान बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन ने की थी कुम्भ मेले की स्थापना


Santosh Shakya
Santosh Shakyahttps://www.indusnewstv.com
संतोष शाक्य Indus News TV के Special Correspondent हैं। संतोष शाक्य उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बरेली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। विज्ञान के साथ इतिहास, सामाजिक विज्ञान, राजनीति, धम्म, दर्शन एवं अध्यात्म आदि संतोष शाक्य के पसंदीदा विषय हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक, विचारक, पत्रकार, Life कोच, आध्यात्मिक शिक्षक भी हैं। जो मोटिवेशन, बिजनेस प्रमोशन, वेलनेस टॉक & Meditation के जरिए लोगों की मदद करते हैं। इसके साथ संतोष शाक्य एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के संचालक भी हैं। संतोष शाक्य के द्वारा कवर की गयी प्रमुख स्टोरी एवं उनके लेख पढ़ने के लिए आप Indus News TV की वेबसाइट https://www.indusnewstv.com को लॉग-ऑन कर सकते हैं। संतोष शाक्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट https://www.santoshshakya.com भी विजिट कर सकते हैं।
Related Articles

Recent