मजफ्फरनगर : एक और दिल देहला देने वाली घटना, प्रेमी के लिए मुस्कान ने अपने दो बच्चों को दिया ज़हर
मजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव की मुस्कान ने अपने प्रेमी जुनैद के साथ भागने के लिए अपने दो बच्चों, 5 साल के बेटे अरहान और 1 साल की बेटी इनाया को जहर दे दिया। बताया जा रहा था कि ना तो मासूम बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान थे और ना ही कोई घर के अंदर आया था तो फिर दोनों बच्चों की अचानक मौत का होना पुलिस को हजम नहीं हो रहा था! 
जिसके चलते पुलिस ने दोनों मासूम बच्चो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जब इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए मां मुस्कान से जब सख्ती के साथ पूछताछ की तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. जांच में पता चला कि मुस्कान का प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव खेड़ी फिरोजाबाद के रहने वाले जुनैद से चल रहा था। मुस्कान अपने प्रेमी के साथ घर से फरार होना चाहती थी, लेकिन दोनों मासूम बच्चे उनकी राह में रोड़ा बने हुए थे। पुलिस ने बताया कि मुस्कान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसने बताया कि उसने दोनों बच्चों को जहर दिया था ताकि वह अपने प्रेमी के साथ भाग सके।इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है और मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी जुनैद की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।अब देखना यह है कि पुलिस जुनैद को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।