Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल मर्जर के खिलाफ़ खोला मोर्चा

बरेली: अपनी जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश संख्या 68-5099/328/2025 के माध्यम से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 50 छात्रों से कम नामांकन वाले 27,764 विद्यालयों को अन्य विद्यालयों में पेयरिंग/मर्ज करने के आदेश के विरोध में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर बरेली जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना देकर ज्ञापन दिया और चेतावनी दी!

1. पेयरिंग/मर्जर नीति को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और प्राथमिक विद्यालयों को बंद होने से बचाया जाए।
2. प्रदेश के समस्त विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त कक्षानुसार शिक्षकों की नई भर्ती की जाए।
3. प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से केवल शिक्षण कार्य ही लिया जाए और 31 अन्य विभागीय कार्यों से मुक्त किया जाए।
4. शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अनुसार स्थानीय स्कूलों की गारंटी सुनिश्चित की जाए और अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए।
5. समस्त प्रकार के प्राथमिक विद्यालयों को किसी भी स्थिति में निजी हाथों में देने से रोका जाए।

पार्टी के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में बताया है कि पेयरिंग/मर्जर नीति से गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। इससे स्कूल ड्रापआउट दर बढ़ेगी और विशेष रूप से बच्चियां बड़ी संख्या में स्कूल छोड़ने को मजबूर होंगी। संघ ने यह भी बताया है कि प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी है और वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को 31 अन्य विभागीय कार्यों का निस्तारण भी करना पड़ता है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है।

  • पार्टी के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि वह शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करे और उनके हितों की रक्षा करे!
    ज्ञापन में
    जिला अध्यक्ष प्रेम राज मौर्य, राम औतार मौर्य, पप्पू मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, रामदत्त,जगदीश प्रसाद, राहुल, राज कुमार, अमित मौर्य, महिपाल सिंह, गिरीश कुमार, अंकुश, अतुल कुमार, करन मौर्य, दोद राम, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, चंद्रशेन ,मनोज कुमार
    राहुल मौर्य, अरुण कुमार, ख्यालीराम ,नितिश मौर्य , बुद्धशेन लोधी, बहुत सारे पार्टी के लोगो के साथ सैकड़ों लोग सामिल हुए
Related Articles

Recent