Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की PDA मीटिंग, बीजेपी पर साधा निशाना   

बरेली: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की PDA मीटिंग, बीजेपी पर साधा निशाना,  उन्होने संबोधन में कहा कि आज की पीडीए पंचायत में सबसे बड़ा मुद्दा भाजपा सरकार की नाकाम नीतियाँ रहीं। भाजपा सरकार ने शिक्षकों, किसानों, नौजवानों और छोटे व्यापारियों को केवल परेशान करने का काम किया है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा, बेरोजगारी चरम पर है और भ्रष्टाचार अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच चुका है। भाजपा सरकार केवल जुमलेबाज़ी और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता को राहत देने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।

सुरेश गंगवार अध्यक्ष 119 विधानसभा ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य बनने जा रहे हैं एवं समाजवादी पार्टी 2027 में सरकार बनाने जा रही हैं  पीडीए पंचायत के आयोजक बूंदन अंसारी रहे और संचालन शिवम सक्सेना ने किया।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, गौरव सक्सेना, बृजेश श्रीवास्तव, संजीव कश्यप, विपिन सक्सेना अमर सिंह मौर्य अजर अली अंकित वाल्मीकि रामप्रसाद यादव राहुल वाल्मीकि रिंकू प्रजापति सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Recent