बरेली में जाति तोड़ने उतरे बहुजन, कौन से तरीके सुझाए
संतराम बीए के जाति तोड़ो अभियान की शताब्दी पर बरेली में बहुजनों का एक सम्मेलन हुआ. जिसमें आईपीएस वीपी अशोक, वरिष्ठ पत्रकार नीरज पटेल के अलावा कई अतिथियों ने अपने विचार रखे. जिसमें बताया गया कि अंतरजातीय शादियां जाति का बंधन तोड़ने में बेहतर तरीका हो सकती हैं. दूसरी बात, बहुजनों को ऐसे प्रतीकों को त्यागना होगा, जो उन्हें कमतरी, अपमान का एहसास कराते हैं. जातीय कहावतें, मुहावरे छोड़ने होंगे. और जातीय के अंदर उपजातीय व्यवस्था तोड़कर सबका सम्मान करना होगा. पत्रकार नीरज पटेल से इंडस न्यूज़ ने इस मुहिम को लेकर विस्तार से बातचीत की. देखिए (Bahujans break caste Bareilly)