बरेली, 16 फरवरी 2025: अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा की बरेली इकाई ने अपने सत्रहवां बसंतोत्सव-2025 का आयोजन धूमधाम से भोले नाथ मन्दिर परिसर कूर्मांचल नगर बरेली में रविवार को आयोजित किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माननीय संतोष गंगवार राज्यपाल झारखंड ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश की रक्षा से लेकर देश के लिए बढ़ चढ़कर योगदान देते हैं। मेरा जुड़ाव समाज के साथ हमेशा रहा है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि हमारी संस्था का मूल उद्देश्य नई पीढ़ी का परिचय अपनी सांस्कृतिक धरोहरों से कराना है। नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

इस अवसर पर नीलम जेठा महानगर अध्यक्ष भा.ज.पा.महिला मोर्चा बरेली और भवान सिंह रावत जो अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उन विभूतियों का नागरिक अभिनंदन किया गया। संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने आयोजन में पधारे गणमान्य लोगों को आभार व्यक्त किया। महासचिव चंदन सिंह नेगी ने बरेली के स्थानीय कलाकारों को उनकी बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए आशीर्वाद दिया और सराहा।

इस अवसर पर स्वाबलंबी उत्तराखंडी उद्यमी सम्मान के लिए जयदीप उनियाल,नंदन सिंह बिष्ट,जीत सिंह अधिकारी,उमेश खोलिया,कुलदीप सिंह नेगी,प्रवीण सिंह राणा,विनोद सिंह बिष्ट,शिवानी,पंकज खर्कवाल,भरत जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक और अतिरिक्त महासचिव पुष्कर सिंह राणा ने आयोजन व्यवस्था अपनी टीम के साथ संभाली। इस बार का उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार,रंगकर्मी और सिने अभिनेता अनिल घिल्डियाल और उत्तराखण्ड लोक कलाकार एवं सिने अभिनेत्री श्वेता महारा को प्रदान किया गया।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। प्रसिद्ध अभिनेत्री श्वेता महारा अपने प्रसिद्ध गीतों क्रीम पौडरा, चाहा का होटल, मेरी ढाई हाथ धमेली, हे मधु जैसे सुपरहिट गीतों पर अपनी टीम के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सह प्रभारी चंद्र प्रकाश जोशी,जगदीश आर्या, पूरन सिंह दानू,रविराज आदि प्रसिद्ध गायकों अपनी ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सह संयोजिका सोमा परिहार व भावना राणा ने बताया कि स्थानीय टीमों की व्यवस्था संभाली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और स्मारिका संपादक गोपाल सिंह मेहरा, अशोक उप्रेती, ब्रिजेश मिश्रा ने स्मारिका के विमोचन में सहयोग किया। मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के वन,तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल रहे। आपने आयोजन के भव्य रूप की सराहना की।



