Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

बरेली: जिला पंचायत सदस्य ने किया बहुजन महापुरुषों का अपमान

बरेली के समाजवादी जिला कार्यालय में 5 अप्रैल को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बहुजन महापुरुषों जैसे कि सम्राट अशोक महान, गुहा निषाद राजा और महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर आंवला सांसद नीरज मौर्य और अध्यक्ष शिव चरण कश्यप रहे(Panchayat Member insulted Bahujan)

कार्यक्रम का संचालन महासचिव दीपक शर्मा ने किया। हालांकि, इस कार्यक्रम में एक अप्रिय घटना घटी, जब जिला पंचायत वार्ड 42 के सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव ने बहुजन महापुरुषों का अपमान किया। उन्होंने पुष्प अर्पित करते समय अपने जूते नहीं निकाले, जो कि एक बड़ा अपमान माना जाता है। इससे बहुजन समाज में काफी आक्रोश है(Panchayat Member insulted Bahujan)

इस घटना को लेकर बहुजन समाज के लोग 15 अप्रैल को एसएसपी बरेली को आवश्यक कार्रवाई हेतु ज्ञापन देंगे। बहुजन समाज के लोगों का कहना है कि सतेंद्र श्रीवास्तव अपने पद के घमंड में चूर हैं और उन्होंने कई बार बहुजन महापुरुषों का अपमान किया है। सतेंद्र श्रीवास्तव पर पहले भी बहुजन महापुरुषों का अपमान करने के आरोप लग चुके हैं। वे मांग कर रहे हैं कि सतेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें उनके पद से हटाया जाए।


यह भी पढ़ें: ससुराल और सिपाही साले से परेशान युवक ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक साथ 39 दरोगाओं के किए तबादले

यह भी पढ़ें: बरेली बार एसोसिएशन के खिलाफ धरना प्रदर्शन पिछले तीन सप्ताह से जारी

यह भी पढ़ें: सेटेलाइट चौराहे का नाम अम्बेडकर चौराहा रखने की मांग

यह भी पढ़ें: बरेली: जनपद में थानों के मूल्याकंन प्रणाली में क्षेत्र में उत्तरी क्षेत्र प्रथम स्थान पर

यह भी पढ़ें: विश्वविजेता सम्राट अशोक महान की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई, जिले की सभी विधानसभाओं में हुए आयोजन

यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा

Related Articles

Recent