Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

बरेली: जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र छठी बार प्रथम स्थान पर

बरेली: पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह के निर्देशन में जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने जनवरी 2025 में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बरेली परिक्षेत्र ने अगस्त 2024 से जनवरी 2025 तक लगातार छह महीनों तक प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है।

बरेली परिक्षेत्र के 87 थानों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया,जिसमें शामिल हैं:

जनपद बरेली के सभी 29 थाने

जनपद शाहजहाँपुर के सभी 23 थाने

जनपद बदायूँ के 19 थाने

जनपद पीलीभीत के सभी 16 थाने।

हालांकि परिक्षेत्र के अधिकांश थानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा, उझानी, उघैती तथा जनपद पीलीभीत के थाना दियोरिया कला का प्रदर्शन असंतोषजनक रहा। इन थानों में आईजीआरएस के तहत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत IGRS कर्मियों – उपनिरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार एवं आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा, लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थानों एवं जनपदों के IGRS कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Recent