Indus News TV Live

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का बरेली सपाइयों ने बरेली जंक्शन पर किया स्वागत

बरेली, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होनें आएं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल का बरेली पहुँचने पर जंक्शन पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों ने भव्य स्वागत किया । ( SP workers welcomed Naresh Uttam Patel )

सपा नेताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया, वहीं सर्किट हॉउस पहुँचने पर उन्होंने नेताओं कार्यकर्ताओं से भेंट कर 2027 के लिए अभी से बूथ लेबल पर मेहनत कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की अपील की। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया बंधुओ से भी बात चीत कर बेबाकी से प्रश्नों के उत्तर दिए।

आज़म खान की रिहाई और पार्टी में उनकी भूमिका पर बोलते हुए सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा आज़म खान साहब हमारी पार्टी के बड़े नेता हैं उन पर जो भी मुकदमे लिखें वें सत्ता के इशारे पर द्वेष भावना के आधार पर लिखें गए भाजपा सरकार की तानाशाही किसी से छुपी नहीं हैं लेकिन देश की न्यायपालिका पर हमें पूर्ण विश्वास है आज़म खान साहब पर लिखें फर्जी मुकदमे जल्दी समाप्त होंगे। उनकी भूमिका पर उन्होंने कहा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं उनकी मौजूदगी से पार्टी को निश्चित लाभ होगा, सपा का एक – एक कार्यकर्ता उनकी रिहाई से बेहद खुश है। ( SP workers welcomed Naresh Uttam Patel )

वहीं उन्होंने कहा भाजपा राज़ में किसान, नौजवान परेशान है किसान कम कीमत पर नुकसान में अपनी फसल बेच रहा है, खाद के लिए लम्बी – लम्बी लाइने और लाठी मिल रहीं हैं। किसान छुट्टा जानवरों से दुःखी है। सांसद बनने के बाद सबसे पहले हमनें लोकसभा में यह मुद्दा सरकार के सामने रखा था।नौजवान रोजगार को भटक रहा है, भारत विभिन्न धर्मो और विभिन्न जातियों का देश है यहाँ कुछ वर्चस्व वादी लोगों ने पिछड़ी और दलित जातियों के साथ भेदभाव किया है, वर्षों तक उन्हें उनका हक नहीं दिया, अल्पसंख्यक वर्ग के प्रति जनता में बिष घोला जा रहा है, इस सबको समाप्त करने के लिए लोग जातियों के सम्मेलन कर उनमें जागरूकता पैदा करते है इसीलिए अखिलेश यादव ने पी. डी. ए का नारा देकर इस समाज को उनका हक़ दिलाने का बीड़ा उठाया है। पी. डी. ए ही भाजपा को हटाएगा।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के साथ स्वागत करने वाले नेताओं में पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहें राजेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या,अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर अनीस, प्रदेश प्रवक्ता साज़िद रज़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी शिव प्रताप यादव, ज़िला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, ज़िला महासचिव संजीव यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, मनोहर पटेल, मो. खालिद खान, सिंपल कन्नौजिया, राम प्रकाश यादव, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू, पुरुषोत्तम गंगवार, चेयरमैन कंबर एज़ाज़ शानू, चेयरमैन हाजी गुड्डू, ब्रजेश श्रीवास्तव, चंद्र सेन सागर, नाजिम कुरैशी, पीयूष वर्मा भारती चौहान, सुरेंद्र सोनकर, रणवीर जाटव, असलम खान, अविनाश मिश्रा, भुवनेश प्रधान, जावेद गद्दी, अमरीश यादव, नमन मिश्रा, डॉ चाँद, अनुज वाल्मीकि एड., सोनू लाल, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, विक्रम गंगवार, आदेश गंगवार, कमल साहू, डॉ. राजेंद्र गंगवार, आदित्य वर्मा, मोहसिन रजा, सुरेन्द्र यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी व नेता मौजूद रहें

Related Articles

Recent