Indus News TV Live

Wednesday, April 30, 2025
spot_img

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल मिलाएंगे ‘हाथ’ और हेमंत बोलेंगे ‘जोहार’

रांची। झारखंड में आम लोगों से राहुल मिलेंगें ‘हाथ’ और हेमंत बोलेंगें ‘जोहार’ राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन। मुख्यमंत्री ने दी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति दे दी है।
14 जनवरी 2024 को मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रही है। कई प्रदेशों से होते हुए यह यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करेगी। लिहाजा झारखंड कांग्रेस अभी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है। (Bharat Jodo Nyaya Yatra)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भी दिया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति भी दे दी है। संभव है कि संताल के किसी जिले में न्याय यात्रा के सहभागी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बनेंगे। (Bharat Jodo Nyaya Yatra)

– भारत जोड़ो न्याय यात्रा –
– राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन
– मुख्यमंत्री ने दी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति
– सीएम हेमंत संताल के किसी जिले में न्याय यात्रा के बनेंगे सहभागी

इंडिया दल के अन्य नेताओं से भी शामिल होने की अपील : राकेश सिन्हा
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्यके 13 जिलों से उनके नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा होगी. ये यात्रा किस किस जिले से होकर गुजरेगी इसका रुट चार्ट अभी दिल्लीसे नहीं आया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट चार्ट मिलने के बाद राजद, जदयू, आप, लेफ्ट एवं अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की जाएगी। (Bharat Jodo Nyaya Yatra)

राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे, क्योंकि न्याय यात्रा का मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संविधान पर हमला है।ऐसे में राज्य में आम जनता भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और राज्य में एक ऐतिहासिक यात्रा होगी।

मणिपुर से मुंबई तक की होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से शुरू होगी। 6700 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में राहुल गांधी 15 राज्यों से होकर गुजरेगी और मुंबई में इसका समापन होगा। राहुल गांधी की यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र जाएंगे। (Bharat Jodo Nyaya Yatra)


यह भी पढ़ें: झारखंड में 804 किलोमीटर जल जंगल जमीन में कांग्रेस का पैदल ‘उलगुलान’

यह भी पढ़ें:‘आदिवासी हूं तो मेरी छवि धूमिल करेंगे’: सीएम हेमंत सोरेन ने भेजा ईडी को जवाब


 

Related Articles

Recent