बरेली, 12/3/2024: भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय बरेली में प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली ने 15 राज्यों के लिए चुनावी सिंबल लॉन्च किया। पार्टी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात आदि राज्यों में में चुनावी सिंबल “बिजली का खंभा” मिला है, हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनावी सिंबल “कांच का गिलास”, दिल्ली, कर्नाटक में चुनावी सिंबल ऑटो रिक्शा और तेलंगाना में “डायमंड हीरा” चुनावी सिंबल मिला है। भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्त 15 प्रदेशों के लिए चुनावी सिंबल देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हुए अपने चुनाव सिंबल का आज औपचारिक ऐलान कर दिया है। (Bharat Jodo Party launches election symbol)
राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली ने कहा कि भारत जोड़ो पार्टी पहली बार लोकसभा प्रत्याशी उतार रही है पार्टी की लोकप्रियता पार्टी का विस्तार समस्त 26 राज्यों में है, पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए 26 राज्यों में से 15 राज्यों को चुना है, भारत में हमारे चारों संगठन और पार्टी का अपना खुद का बड़ा वोट बैंक है। लोग देश की बड़ी-बड़ी पार्टीयों को छोड़कर हमारी भारत जोड़ो पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी सभी धर्मों व सभी समाज को साथ लेकर चल रही है। पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बाबा काशीराम, ज्योतिबा फूले, मजनू शाह मलंग, सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के विचारों पर आगे बढ़ रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आजसे पूर्व सभी पार्टियों ने SC, ST, OBC, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक और मुसलमान को धोखा दिया। आज देश के मुसलमान की हालत किसी से छुपी नहीं है। हमारे समाज के लोगों के लिए धार्मिक पाबंदियां लगाई जा रही हैं हमारे धर्मस्थलों को निशाना बनाया जा रहा है हमें नमाज पढ़ते हुए लातों से मरा जा रहा है। हमारे नौजवानों ,बच्चों को और हमारी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। हम ऐसी पार्टियों को बेनकाब करेंगे। भारत का मुसलमान और अल्पसंख्यक अपने ऊपर अत्याचार नहीं होने देगा ईट का जवाब हम संविधान से देंगे। कल तक हमारे SC, ST, OBC, अति पिछड़ा, मुसलमान के सामने कोई विकल्प नहीं था मगर आज भारत जोड़ो पार्टी का सूरज उदय हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भारत जोड़ो पार्टी के सभी 15 राज्यों के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी कि जाएगी। (Bharat Jodo Party launches election symbol)
इस प्रोग्राम में राष्ट्रीय महासचिव नाजिम अली, राष्ट्रीय सचिव सैयद इरशाद, मौलाना शफात प्रदेश सचिव, युवा राष्ट्रीय महासचिव पप्पू इब्राहिम, प्रदेश प्रभारी फिरोज खान, रजनीश रोहित रोबटृर्स प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेरी शाह, सुधीर कुमार वाल्मीकि बरेली जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव समीर अली, हनीफ इदरीसी जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार राठौर जिला उपाध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष रानू अल्वी, गुड्डू इश्तियाक जिला सचिव, जिला सचिव अशरफ अल्वी, जिला सचिव रहीस मियां, जिला सचिव बन्ने अल्वी, कासिम शाह कार्यालय अध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष बडडन अली, रियासत जिला सचिव, आरिफ अल्वी पीलीभीत प्रभारी, नायाब अली बदायूं प्रभारी, हाजी कौसर मौलाना, एहसान सिद्दीकी वार्ड 79 सचिव, जावेद अंसारी वार्ड 75 अध्यक्ष, फरजान खान सचिव, निसार अल्वी जिला सचिव, सत्पाल कश्यप अध्यक्ष, जाफर अली जिला सचिव, रियासत जिला सचिव, डॉ प्रेम कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा माता रमाबाई व संत गाडगे महाराज की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई
यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन
यह भी पढ़ें: ईवीएम के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने को संगठित की जा रही पांतें


