Indus News TV Live

Thursday, March 12, 2026
spot_img

अमरोहा: भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने सांसद कंवर सिंह तंवर के विरोध में की किसान पंचायतें, गांव गांव में बोर्ड लगाकर किया विरोध

रिपोर्ट- अमन कुमार राज, संवाददाता, अमरोहा, इंडस न्यूज़ टीवी

गजरौला: भारतीय किसान यूनियन चढ़ूंनी की आज चार गांव में पंचायत हुई और चारों गांव में गांव की कार्यकारिणी बनाई गई हुसंगपुर गांव के किसानों ने कहा कि कंवर सिंह तंवर ने किसी भी गांव में आजतक आकर नहीं देखा कि गांव का किस किन परेशानियों से गुजर रहा है। किसान की फसलों के दाम मिल पा रहे हैं या नहीं, बिजली विभाग किसान का शोषण कर रहा है, इससे कंवर सिंह तंवर को कोई लेना-देना नहीं है। 10 साल पहले कंवर सिंह तंवर ने किसानों से वादा किया था कि हमारी सरकार आएगी तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे लेकिन आज तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट नहीं लागू की गई। (Protest against MP Kanwar Singh Tanwar)
खाद गुर्जर के किसानों ने कहा कि 5 साल तक चौधरी कंवर सिंह तंवर कहां रहते हैं इसका किसी को कोई नहीं पता लेकिन जब चुनाव आता है तो कंवर सिंह तंवर कभी अपने बेटे ललित तंवर को लेकर आते हैं और उसे जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर फिर वापस दिल्ली चले जाते हैं और दिल्ली में बैठकर अमरोहा जिले के किसानों पर बैठकर राज करते हैं और कभी खुद एमपी का टिकट खरीद कर लाते हैं क्या चौधरी कंवर सिंह तंवर ने अमरोहा जिले के किसानों से कभी पूछा है की अमरोहा के किसान उसकी फसलों के दाम भी मिल पाते हैं या नहीं गन्ने का पेमेंट भी चीनी मिल टाइम पर दे रहे हैं या नहीं या किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बिजली टाइम पर मिलती है या नहीं? किसानों के बच्चों को समय पर रोटी मिलती है या नहीं? इससे कंवर सिंह तंवर का कोई लेना-देना नहीं है बस कँवर सिंह तो हर चुनाव में किसानों का वोट ही चाहिए किसानों के जीवन से कुछ लेना देना नहीं है। (Protest against MP Kanwar Singh Tanwar)
जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि अब अमरोहा जिले के किसानों का वोट लुटेरों को लूटने नहीं दिया जाएगा अब चढ़ूंनी संगठन अमरोहा जिले के किसानों के साथ खड़ा है और अमरोहा के किसानों को श्री गुरनाम सिंह चढूंनी जी के होते हुए कोई बेवकूफ नहीं बना सकता किसानों को गांव गांव जाकर जागरूक किया जाएगा। जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि जिन गांव मैं चढूंनी संगठन की पंचायत हुई है उन गांव में कंवर सिंह तंवर को किसानों का वोट नहीं मिलेगा जिले के सभी गांव में जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा और अमरोहा के किसान का शोषण होने नहीं दिया जाएगा।
इस अवसर पर मौजूद रवि चौधरी, जगदेव सिंह, अजीत चौधरी, यशपाल सिंह, भारतपाल सिंह, हरपाल सिंह, श्यामलाल, रामप्रसाद सिंह, बबलू, हुकम सिंह, रोशन सैनी, भ्रम सिंह, सुरेश सिंह, शीशपाल सिंह, राजपाल सिंह, चरण सिंह, विक्की चौधरी, मनदीप चौधरी, महावीर सिंह, मुनित चौधरी, नितिन चौधरी, अनुज चौधरी आदि किसान लोग मौजूद रहे। (Protest against MP Kanwar Singh Tanwar)


यह भी पढ़ें: ईवीएम के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने को संगठित की जा रही पांतें

यह भी पढ़ें: जिला कृषि अधिकारी ने फ़र्ज़ी किसान बनाकर सब्सिडी निकाल ली, किसान यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन शुरू

यह भी पढ़ें: SC, ST, OBC एवं मज़दूर संगठनों ने आयोजित किया यू.पी एजेंडा सम्मलेन, भूमिहीनों के लिए मांगी 1 एकड़ जमीन


Related Articles

Recent