बरेली: फरीदपुर तहसील के ग्राम गंगापुर गोटिया की दलित महिला के साथ कुछ दिन पूर्व हुई छेड़खानी की घटना को लेकर आज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फरीदपुर सीओ कार्यालय का घेराव किया।
घेराव के दबाव में सीओ फरीदपुर ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, जिससे पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय की उम्मीद जगी है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, तहसील अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष पहलवान सिंह यादव, जिला प्रभारी पवन सागर, बुधपाल, धर्मपाल सागर, आकाश सत्यार्थी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि दलितों पर होने वाले अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।


